यूपी से ओडिशा के मालतीपाटपुर के लिए चलेगी स्पेशन ट्रेन, रेलवे ने टाइम टेबल किया जारी
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे गोमतीनगर से उड़ीसा के मालतीपाटपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को गोमतीनगर से और 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से चलेगी।
05064 स्पेशल गोमतीनगर से 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 6:55 बजे चलकर मालतीपाटपुर शुक्रवार रात 3:30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 05063 स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार सुबह 11:15 बजे चलकर गोमतीनगर अगले दिन रात आठ बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल की चार, स्लीपर की छह, एसी की 10 बोगियां होंगी।  |