deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Geyser Tips: सर्दियों में गीजर कब ऑन करना सही? बिजली बिल भी नहीं बढ़ेगा और गर्म पानी भी मिलेगा

LHC0088 2025-11-27 17:37:35 views 922

  

Geyser Tips: सर्दियों में गीजर कब ऑन करना सही? बिजली बिल भी नहीं बढ़ेगा और गर्म पानी भी मिलेगा






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है, एक बार फिर सुबह नहाना एक बड़ी चुनौती बन रहा है। ऐसे में गीजर ही सबसे बड़ा सहारा बन रहा है, लेकिन दिक्कत तब आती है जब लोग ये नहीं समझ पाते कि गीजर को नहाने से कितनी देर पहले ऑन करना सही रहेगा। कई लोग तो इसे जरूरत से ज्यादा वक्त तक ऑन छोड़ देते हैं, जिससे उनका बिजली बिल काफी ज्यादा बढ़ जाता है और गीजर की लाइफ पर भी इसे काफी असर पड़ता है। आइए समझते हैं कि अलग-अलग गीजर को ऑन करने का सही वक्त क्या होना चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वैसे तो गीजर कब ऑन करना चाहिए, इसका कोई एक फिक्स रूल नहीं है। यह पूरी तरह इस बात पर डिपेंड करता है कि आपके घर में कितने लीटर का और कितने किलोवॉट का गीजर लगा हुआ है। जितना बड़ा गीजर लगा होगा उसे पानी गर्म करने में उतना ज्यादा वक्त लगेगा।
3 से 6 लीटर वाला गीजर

अगर आपके घर में छोटा गीजर जो किचन या बेसिन के लिए यूज होता है तो इसे सिर्फ 4 से 6 मिनट पहले ऑन करना सही है।

ज्यादा ठंड होने पर यह टाइम 7 से 9 मिनट तक बढ़ सकता है। ये गीजर जल्दी गर्म पानी देने के लिए बने होते हैं।
10 लीटर वाला गीजर

छोटी फैमिली के लिए 10 लीटर का गीजर काफी इस्तेमाल होता है। इसे ठंड में आपको 8 से 10 मिनट पहले ऑन कर देना चाहिए।

अगर ठंड ज्यादा है, तो यह टाइम 12 से 14 मिनट तक हो सकता है। अगर गीजर की पावर थोड़ी ज्यादा है तो पानी लगभग 6 से 8 मिनट में भी गर्म हो सकता है।
25 लीटर वाला गीजर

अगर घर में 25 लीटर वाला गीजर लगा है तो इसे करीब 15 से 18 मिनट पहले ऑन करना सही रहेगा।

सिर्फ 1 या 2 लोग अगर नहाने वाले हैं, तो 9 से 11 मिनट में भी आपको अच्छा खासा गर्म पानी मिल जाएगा।
35 लीटर वाला गीजर

बड़ी फैमिली में 35 लीटर वाला गीजर इस्तेमाल होता है। इसे कम से कम 20 से 25 मिनट पहले ऑन करना सही रहेगा।

अगर गीजर 3kW का है, तो इसे आप 17 से 19 मिनट पहले ऑन करके भी गर्म पानी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गीजर भी चलाइए और बिजली भी बचाइए: ये स्मार्ट तरीके अपनाकर कम करें बिल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
126589