विवादों में आया बाफ्ता (फोटो क्रेडिट- एक्स)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 22 फरवरी को लंदन में 79वें बाफ्ता अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस फिल्म पुरस्कार समारोह में सिनेमा जगत के दुनियाभर के सितारों का मेला लगा रखा। लेकिन इस बार का बाफ्ता अवॉर्ड विजेताओं के साथ-साथ एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में आ गया है, जिसको लेकर ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स की तरफ से माफीनामा जारी किया गया है।
मामला सिनर्स मूवी स्टार्स माइकल बी. जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो के खिलाफ हुई नस्लवादी टिप्पणी से जुड़ा है। जिसकी वजह से कंट्रोवर्सी शुरू हुई है।
क्या है पूरा विवाद
सिनर्स फिल्म कलाकार माइकल बी. जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो बाफ्ता अवॉर्ड 2026 में बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर नजर आए। जब ये दोनों कलाकार स्टेज पर आकर बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स केटेगरी के पुरस्कार के विजेता का एलान कर रहे थे, तभी स्कॉटिश टॉरेट कार्यकर्ता जॉन डेविडसन ने जोर से चिल्लाते हुए इन दोनों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की, जिसकी वजह से पूरा विवाद शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें- Bafta Awards में Boong की ऐतिहासिक जीत पर खुश हुए पीएम मोदी, मेकर्स को दी बधाई
द हॉलीवुड रिपोर्टर की अनुसार इस मामले को लेकर बाफ्ता ने माफीनामा जारी करते हुए कहा है- 79वें बाफ्ता अवॉर्ड्स के दौरान हमारे गेस्ट ने आपत्तिजनक भाषा सुनी, जिसने कई लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाई। हम इस गलती को स्वीकारते हैं, ये जो भी कुछ हुआ है, इसके लिए हम माफी मांगते हैं।
जॉन डेविडसन के बारे में सफाई देते हुए बाफ्ता ने कहा है- हमारे मेहमान जॉन डेविडसन टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रहे हैं। ये एक ऐसी गंभीर समस्या है, जिसमें व्यक्ति अपनी आवाज पर कंट्रोल नहीं कर पाता है और उसके मुंह से कुछ भी निकल जाता है। जॉन की स्थिति के बारे में हमें पहले ही अवगत कराया गया था। हम अपने सभी गेस्ट की सिक्योरिटी को गंभीरता पूर्वक लेते हैं।
इस तरह से बाफ्ता की तरफ से माइकल बी. जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो के खिलाफ हुई नस्लवादी टिप्पणी विवाद पर पूरी सफाई दी गई है।
इस मूवी का रहा दबदबा
बाफ्ता अवॉर्ड 2026 में जिस फिल्म का दबदबा देखने को मिला वह ऑस्कर अवॉर्ड विनर कलाकार लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर मूवी वन बैटल आफ्टर अनदर रही। इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर ने 79वें बाफ्ता पुरस्कार में 6 अलग-अलग कैटेगरी में जीत का परचम लहराया।
यह भी पढ़ें- Bafta Award में 6 कैटेगरी में रही विजेता, OTT पर कब और कहां आ रही है One Battle After Another
 |