search

गोरखपुर में CM योगी की शोभायात्रा तक दुरुस्त हो जाएगी सड़क, तेज हुई निगरानी

cy520520 1 hour(s) ago views 713
  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। होली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए निर्माणाधीन विरासत गलियारे के पांडेयहाता–घंटाघर मार्ग को समय से दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। डीएम दीपक मीणा ने कार्यदायी संस्था और संबंधित विभागों को 28 फरवरी तक हर हाल में इस हिस्से का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

हाल ही में औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया था कि पांडेयहाता के पास सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ है और केवल लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग को होली से पहले सड़क तैयार करने को कहा था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, \“अखिलेश का खुद पर भरोसा उठा, दे रहे CM बनने का ऑफर\“

विद्युत विभाग को खंभों की शिफ्टिंग में तेजी लाने, अतिरिक्त मैनपावर लगाने और रात्रि में काम कर तीन दिनों में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कार्य की नियमित निगरानी करने और उसकी रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162568