search

AI समिट प्रदर्शन मामला: पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, उदय भानु चिब को 4 दिन की पुलिस कस्टडी

cy520520 1 hour(s) ago views 723
  

कोर्ट ने उदय भनु चिब के चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा।  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की हिरासत को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने एआई समिट के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामले में चिब को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

इससे पहले दिन में कोर्ट ने उनकी पुलिस हिरासत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आदेश सुनाते हुए दिल्ली पुलिस को चार दिन की कस्टडी प्रदान की।

उदय भानु चिब को एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।  
क्या है मामला

पूरा मामला भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट समारोह का है जब यूथ कांग्रेस के 20 से 30 कार्यकर्ताओं ने यूएस डील को लेकर शर्टलेस होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन ये किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओें ने पीएम मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी भी की थी।

यह भी पढ़ें- AI समिट में प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

  

    
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162568