search

गोरखपुर के गांवों में विकास पहुंचाएगा GIDA, अधिग्रहित गांवों में बनेंगी सड़कें और नाली; खर्च होंगे 3.08 करोड़

LHC0088 2026-1-7 18:56:50 views 1121
  



जागरण संवाददाता, सहजनवा। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा अब अधिग्रहित गांवों में विकास कार्यों को कराने जा रहा है। इसमें गांवों में जनता की सुविधा के लिए सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा। कार्यों पर करीब तीन करोड़ आठ लाख रुपए से अधिक धन खर्च होने का अनुमान है। गीडा ने तरफ से जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कराए जाएंगे।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के तरफ से औद्योगिक विकास को गति देने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे है। इसके कारण गीडा में उद्योगों को लगाने के लिए उद्यमियों में होड़ मची हुई है। गीडा प्रशासन की तरफ से फैक्ट्रियों को लगाने के लिए आसपास के गांवों में किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है और आगे भी किया जा रहा है। गांवों में भूमि अधिग्रहण के शर्तों के तहत गीडा को अपने सीआरएस फंड से गांवों में विकास कार्यों को भी कराने होते है।

इसके लिए गीडा ने अड़ीलपार में पुराने मिडिल स्कूल से पक्की रोड़ होते हुए लाल बहादुर के मकान तक पक्की सीसी सड़क बनेगी, जिसपर 9.27 लाख रुपए खर्च होंगे। भीटी रावत के टोला भरपुरवा के टेकुआपाती तक 30.64 लाख रुपए खर्च कर सीसी सड़क बनाई जाएगी।

कालेसर में अरविंद सिंह के मकान से जैतपुर बोक्टा मार्ग सीसी सड़क बनेगी, जिस पर 16.26 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। ग्राम पंचायत ख़रैला में राजेश्वर विश्वकर्मा के मकान से दिग्विजय सिंह के मकान तक सीसी सड़क बनेगी, जिसके निर्माण कार्य पर 13.31 लाख रुपए खर्च होंगे।

सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार केशोपुर में ब्लूमिंग बर्ड स्कूल के पीछे से अशोक विश्वकर्मा के घर से महेंद्र सिंह के मकान तक सीसी सड़क और नाली के निर्माण पर 28.05 लाख रुपए खर्च किया जाएगा। भीटी रावत के टोला भरपुरवा से महुई तक सीसी सड़क बनाई जाएगी, जिसके निर्माण कार्य पर करीब 34.91 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

कालेसर में चिरंजीवी प्रसाद के मकान से राम नगीना सिंह के मकान तक सीसी सड़क बनेगी, जिसपर 17.12 लाख रुपए खर्च होंगे। गीडा के सेक्टर 27 में भगवानपुर में मानिक गुप्ता के मकान से गुल्लू पासी के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण होगा, जिसपर लगभग 15.15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। गीडा के सेक्टर 13 जुड़ियान में धर्मराज यादव के घर के सामने पोखरे का सुंदरीकरण कुता जायेगा, जिसपर पर 47.19 लाख रुपए खर्च होंगे।

जुड़ियान में ही कुलदीप चौहान के मकान से प्राथमिक विद्यालय तक सीसी सड़क बनाई जाएगी, जिसके निर्माण कार्य पर 13.95 लाख रुपए खर्च होंगे। साथ ही खरैला में जनार्दन सिंह के मकान से उसका गांव के ट्यूबेल तक सीसी सड़क बनेगी, जिससे निर्माण पर 71.86 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

एसीईओ गीडा राम प्रकाश ने कहा कि जल्द ही कार्यदाई संस्था का चयन कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पूरे कार्यों पर करीब 308.22 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165008