search

गुरदासपुर पुलिस हत्याकांड: मर्डर के 72 घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर, बलिदानी ASI का अंतिम संस्कार आज

Chikheang 1 hour(s) ago views 294
  

कैप्शन: बॉर्डर से सटी आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर दो मुलाजिमों की हत्या का मामला (फाइल फोटो)



वारदात के 72 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बलिदानी एएसआइ का संस्कार आज
--
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा से केवल डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि दो पुलिस मुलाजिमों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इतनी बड़ी वारदात होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि पुलिस 72 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बावजूद हत्यारों की सुराग लगाने में असफल रही है। पुलिस अधिकारी केवल लगातार मामले की जांच की बात कह रहे हैं। ज्ञात रहे कि एडीजीपी अर्पित शुक्ला भी इस मामले की बारीकी से जांच को लेकर बयान दे चुके हैं।  

गौरतलब है कि थाना दोरांगला के तहत आते गांव आदियां की पुलिस पोस्ट में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों में होमगार्ड जवान अशोक कुमार निवासी अखलासपुर और एएसआइ गुरनाम सिंह निवासी गादड़ियां शामिल हैं।

दोनों आदियां पोस्ट पर नाके पर तैनात थे। बलिदानी होमगार्ड जवान का सरकारी सम्मान के साथ सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया था, जबकि एएसआइ गुरनाम सिंह के बच्चे मंगलवार को विदेश से लौट रहे हैं, जिसके बाद उनका भी अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167087