search

Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: ग्रहों की चाल से क्या आज चमकेगा आपका भाग्य? पढ़ें मेष से मीन का राशिफल

cy520520 1 hour(s) ago views 666
  

Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज का राशिफल  



आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 17 फरवरी की सुबह अपने साथ भविष्य की नई संभावनाओं और कार्यक्षेत्र में अनुशासन का संकेत लेकर आई है । ग्रहों की स्थिति दर्शाती है कि आज का दिन हमें अपनी सामाजिक स्थिति को मजबूत करने और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित कर रहा है।
चंद्रदेव आज कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो सामूहिक कार्यों और लाभ प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ स्थिति है । मंगलदेव कर्म भाव में बैठकर कार्यक्षेत्र में गजब का साहस और उत्तरदायित्व प्रदान कर रहे हैं । देखा जाए तो यह दिन उन लोगों का है जो अपनी सूझबूझ और धैर्य से सफलता की सीढ़ियां चढ़ना जानते हैं। ऐसे में आइए चंद्र और लग्न के हिसाब से जानें कैसा रहेगा आज (17 February 2026 Ka Rashifal) का दिन?
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आपकी इच्छाशक्ति और सामाजिक आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। अपनी बुद्धिमत्तापूर्ण बातचीत से आप पुराने मित्रों और व्यावसायिक संपर्कों को और भी प्रगाढ़ करने में सफल होंगे ।
नेगेटिव: ध्यान रहे, आज किसी भी कार्य में अत्यधिक जल्दबाजी न दिखाएं और न ही दूसरों से बहुत अधिक अपेक्षाएं पालें। तुरंत फल पाने की चेष्टा आपको मानसिक तनाव दे सकती है।
करियर: कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मिलकर बनाई गई योजनाएं भविष्य में बड़ी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगी। मंगलदेव का प्रभाव आपको अपने करियर के प्रति अधिक अनुशासित और जिम्मेदार बना रहा है।
फाइनेंस: बजट को लेकर आज विशेष सतर्कता बरतें । बिना सोचे-समझे किए गए खर्च या रिस्की निवेश से दूरी बनाए रखना ही आपके हित में होगा।
हेल्थ: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है। ऊर्जावान बने रहने के लिए पर्याप्त जल का सेवन करें और हल्का व्यायाम करें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: क्रिमसन रेड
उपाय: दिन का आरंभ ईश्वर के प्रति कृतज्ञता और ध्यान के साथ करें।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव: आपकी व्यावहारिक सोच और कार्य के प्रति निष्ठा आज आपको सराहना दिलाएगी। जिम्मेदारी को कुशलता से निभाना आपकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा।
नेगेटिव: स्वभाव में अड़ियलपन लाने से बचें। कार्य का बोझ आपको थोड़ा थका सकता है, जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने की संभावना है, इसलिए स्वयं को शांत रखें।
करियर: शुक्रदेव और चंद्रदेव का गोचर आपके मान-सम्मान में वृद्धि कर रहा है। ऑफिस में आपकी मेहनत और धैर्य आपको लंबे समय तक टिकने वाली प्रगति की ओर ले जाएगा।
लव: पार्टनर को भावनात्मक रूप से सहयोग देना रिश्ते में एक नई गर्माहट और मजबूती भरेगा।
फाइनेंस: आर्थिक स्थिरता बनाए रखना आज आपका मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। अपने निवेश और बचत की समीक्षा करने के लिए आज का दिन अत्यंत उपयुक्त है।
हेल्थ: अपनी दिनचर्या में आराम को भी स्थान दें। मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग का सहारा लें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पन्ना हरा
उपाय: बातचीत में विनम्रता बनाए रखें और मेडीटेशन से दिन की शुरुआत क।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव: आपकी जिज्ञासा और सीखने की ललक आज आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आपकी प्रभावशाली वाणी व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधों में नई जान फूंक देगी।
नेगेटिव: एक साथ कई कार्यों में हाथ डालने से बचें। मानसिक रूप से भ्रमित होने के बजाय वास्तविकता को ध्यान में रखकर ही भविष्य की योजनाएं बनाएं।
करियर: नई स्किल्स सीखना और नेटवर्किंग करना आपके पेशेवर जीवन के लिए फलदायी रहेगा । बुधदेव की स्थिति आपको बौद्धिक विकास और भविष्य की सटीक प्लानिंग की प्रेरणा दे रही है।
फाइनेंस: धन के मामलों में जल्दबाजी न करें। यात्रा और अन्य खर्चों को नियंत्रित करना आपकी भविष्य की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
हेल्थ: मानसिक शांति के लिए रिलैक्सेशन एक्टिविटीज का उपयोग करें। पर्याप्त नींद लेना आपकी कार्य करने की क्षमता को बढ़ाएगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: आत्म-चिंतन के लिए कुछ समय निकालें और धैर्य का पालन करें।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आप अपनी गहरी भावनाओं और सूझबूझ के बल पर जटिल स्थितियों को सुलझाने में सफल रहेंगे। अपनों के प्रति आपका सेवा भाव परिवार में सुख-शांति और सामंजस्य लेकर आएगा।
नेगेटिव: भावुकता में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से आज बचें। दूसरों की समस्याओं को अपने ऊपर इतना हावी न होने दें कि आपकी अपनी मानसिक शांति भंग हो जाए।
करियर: ऑफिस में आपकी मेहनत और समर्पण को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहा जा सकता है। कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आज का प्रयास भविष्य में बड़े लाभ का संकेत दे रहा है।
फाइनेंस: आर्थिक मामलों में आज का दिन सामान्य रहेगा। बचत पर ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध स्कीम में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
हेल्थ: पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें। घर का बना हल्का और ताजा भोजन ही लें और नियमित रूप से टहलने की आदत डालें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: दूधिया सफेद
उपाय: जल में कुछ बूंदें गंगाजल मिलाकर स्नान करें और मन को शांत रखने का प्रयास करें।
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव: आपका आत्मविश्वास आज सातवें आसमान पर रहेगा। अपनी लीडरशिप क्वालिटी और सकारात्मक ऊर्जा से आप बिगड़े हुए कामों को भी बहुत ही सहजता से बना लेंगे।
नेगेटिव: ध्यान रहे, आपका आत्मविश्वास अहंकार में न बदल जाए। दूसरों की राय को भी महत्व दें, अन्यथा टीम वर्क में तालमेल बिठाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
करियर: प्रोफेशनल लाइफ में नए अवसर आपका दरवाजा खटखटा सकते हैं। आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर मैनेजमेंट आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकता है।
फाइनेंस: आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है, बस कोई भी दस्तावेज साइन करने से पहले उसे ध्यान से जरूर पढ़ें।
हेल्थ: शारीरिक रूप से आप खुद को बहुत फिट महसूस करेंगे। ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लेना आपके लिए लाभकारी होगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें और पूरे दिन अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।

कैसा रहेगा आपका करियर? इस लिंक पर क्लिक कर दूर करें कन्फ्यूजन।
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आपकी विश्लेषण क्षमता और बारीकियों पर ध्यान देने की आदत आपको दूसरों से आगे रखेगी। व्यवस्थित ढंग से काम करना आपकी दिनचर्या को बहुत आसान बना देगा।
नेगेटिव: हर छोटी चीज में परफेक्शन ढूंढना कभी-कभी आपको मानसिक थकान दे सकता है। खुद पर और दूसरों पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें, जीवन को थोड़ा सरल होने दें।
करियर: ऑफिस में आपके काम की सटीकता की सराहना होगी। जटिल प्रोजेक्ट्स को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी, जिससे आपकी प्रोफेशनल साख और मजबूत होगी।
लव: पार्टनर के साथ सार्थक बातचीत आपके रिश्ते में चल रहे तनाव को कम करेगी। प्रेम जीवन में स्थिरता और समझदारी आज बढ़ती हुई नजर आएगी।
फाइनेंस: धन लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। पुराने अटके हुए काम पूरे होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बस अनावश्यक विलासिता पर खर्च से बचें।
हेल्थ: हड्डियों या जोड़ों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। कैल्शियम युक्त आहार लें और काम के बीच में शरीर को थोड़ा विश्राम भी दें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गहरा हरा
उपाय: अपनी कार्ययोजना को डायरी में लिखें और शांत मन से अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

इस लिंक पर क्लिक कर एक्सपर्ट्स से जानें अपना आर्थिक भविष्य।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आप घर और बाहर के बीच एक बहुत ही सुंदर संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। आपकी सौम्यता और बातचीत का सलीका लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा।
नेगेटिव: दूसरों को खुश करने के प्रयास में अपनी जरूरतों की अनदेखी न करें। दुविधा की स्थिति में फैसले लेने में देरी करना आपको कुछ अच्छे अवसरों से वंचित कर सकता है।
करियर: क्रिएटिव और कल्चरल एक्टिविटीज से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। टीम के साथ मिलकर किया गया कार्य न केवल सफल होगा बल्कि आपको मानसिक संतोष भी देगा।
फाइनेंस: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने मित्र की सलाह निवेश के मामले में आपके लिए बहुत काम आ सकती है, इसलिए ध्यानपूर्वक सुनें।
हेल्थ: मानसिक शांति के लिए मेडीटेशन करें। पर्याप्त नींद और संतुलित आहार आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाएगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
उपाय: सफेद फूलों से ईश्वर की पूजा करें और जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव: आपकी इच्छाशक्ति और दृढ़ निश्चय आज आपको कठिन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा। किसी भी काम की गहराई तक जाना आपकी सफलता का मुख्य मंत्र साबित होगा।
नेगेटिव: अपनी भावनाओं को बहुत ज्यादा दबाकर न रखें, वरना तनाव हो सकता है। स्वभाव में थोड़ी फ्लेक्सिबिलिटी लाएं । दूसरों पर नियंत्रण रखने की आदत से बचें।
करियर: रिसर्च, टेक्निकल या खुफिया विभाग से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत उन्नति वाला है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें।
फाइनेंस: अचानक धन लाभ होने की संभावना है, लेकिन रिस्की निवेश से फिलहाल दूर रहें। उधारी के लेनदेन से आज बचना ही आपके लिए समझदारी होगी।
हेल्थ: शरीर में ऊर्जा तो रहेगी लेकिन शाम तक थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। खुद को हाइड्रेटेड रखें और ताजे फलों का सेवन करें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मैरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाएं।
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और आप जीवन को एक व्यापक नजरिए से देखने की कोशिश करेंगे। आपकी उम्मीद भरी सोच आसपास के माहौल को भी खुशनुमा बना देगी।
नेगेटिव: उत्साह में आकर अपनी सीमाओं से बाहर न जाएं। अति-आत्मविश्वास में लिया गया कोई भी आर्थिक फैसला बाद में परेशानी का सबब बन सकता है।
करियर: उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में नई चुनौतियों को स्वीकार करना आपके करियर के ग्राफ को ऊपर की ओर ले जाएगा।
फाइनेंस: आर्थिक योजनाएं आज सफल होती दिखेंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ सकारात्मक हल निकल सकता है, जिससे मन शांत रहेगा।
हेल्थ: पैरों या कमर में हल्का दर्द रह सकता है। भारी वजन उठाने से बचें और नियमित रूप से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करते रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं और किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आप पूरी तरह से अपने लक्ष्यों के प्रति फोकस्ड और अनुशासित रहेंगे। आपकी कार्यकुशलता आज करियर में किसी बड़ी उपलब्धि की नींव रख सकती है।
नेगेटिव: काम में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि परिवार के लिए समय ही न बचे। अपनी भावनाओं को व्यक्त करना सीखें, वर्ना लोग आपको कठोर समझ सकते हैं।
करियर: मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत उत्पादक रहेगा। आपकी दूरदर्शिता और मेहनत का फल आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है।
फाइनेंस: लंबे समय के निवेश से लाभ होने के प्रबल योग हैं। आज आप अपनी भविष्य की सुरक्षा के लिए कोई ठोस वित्तीय योजना बना सकते हैं।
हेल्थ: आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे, फिर भी नियमित स्वास्थ्य जांच को अनदेखा न करें। अपनी डाइट में हरी सब्जियों को प्रमुखता से शामिल करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
उपाय: शनिदेव की उपासना करें और जरूरतमंदों की मदद के लिए कुछ दान-पुण्य करें।
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: चंद्रदेव का आपकी राशि में गोचर आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आपकी नवीन सोच और लीक से हटकर किए गए प्रयास आज आपको समाज में पहचान दिलाएंगे।
नेगेटिव: मन में बहुत सारे विचार एक साथ आने से कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है। दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
करियर: टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यों में आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी रणनीतियां आपके प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ देंगी।
फाइनेंस: आय में वृद्धि होने के संकेत हैं, लेकिन साथ ही हाथ आए पैसों को सही जगह निवेश करना भी जरूरी है। अनावश्यक शॉपिंग से आज परहेज करें।
हेल्थ: मानसिक तनाव के कारण नींद आने में परेशानी हो सकती है। रात को सोने से पहले किताब पढ़ने या हल्का संगीत सुनने की आदत डालें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: एकाग्रता बढ़ाने के लिए प्राणायाम करें और शाम के समय शांत वातावरण में टहलें।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आपकी इमेजिनेशन और क्रिएटिविटी अपने शिखर पर रहेगी। आपकी मन की आवाज आपको सही रास्ता दिखाएगी, जिससे आप मानसिक रूप से शांत मह्सूस करेंगे।
नेगेटिव: वास्तविकता से हटकर, ख्याली दुनिया में खोने से बचें। आलस्य आज आपके बनते हुए कार्यों में बाधा डाल सकता है, इसलिए अपनी ऊर्जा को पॉजिटिव रखें।
करियर: टीम के साथ मिलकर किया गया काम आपकी क्रिएटिविटी को और बढ़ाएगा। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से गति पकड़ेंगे।
फाइनेंस: आर्थिक रूप से दिन खुशनुमा रहेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य पर खर्च करके आप अंदर से खुश रहेंगे और आपकी हिम्मत भी मजबूत होगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है। अपनी आंखों को पर्याप्त आराम दें और योग के जरिए अपनी एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का पीला या समुद्री हरा
उपाय: ध्यान और प्रार्थना के लिए समय निकालें और पक्षियों को दाना-पानी डालें।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
मेष वार्षिक राशिफल 2026 वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026 मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026
मीन वार्षिक राशिफल 2026


लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158726