search

NIT राउरकेला के परिसर में घुसे 2 हाथी, वन विभाग अलर्ट; ड्राइव ऑपरेशन शुरू

Chikheang 4 hour(s) ago views 529
  

NIT राउरकेला में घुसे हाथी। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, राउरकेला। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राउरकेला परिसर में मंगलवार सुबह 2 दंतैल हाथी घुस गए हैं। दीवार तोड़ कर हाथियों के घुसने से अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।हाथियों को परिसर के भीतर घूमते देखा गया, जबकि कुछ अन्य हाथी आसपास के बाहरी इलाकों में मौजूद थे।

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर रखते हुए हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर वापस भेजने के प्रयास शुरू किए।

डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर जसवंत सेठी, सहायक वन संरक्षकऔर अन्य वनकर्मियों के साथ स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मानक वन्यजीव नियंत्रण प्रक्रियाओं के तहत हाथियों को परिसर से दूर ले जाने की कोशिशें जारी हैं, ताकि निवासियों और जानवरों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

डीएफओ ने आश्वासन दिया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “हाथियों की गतिविधि पूरी तरह नियंत्रण में है। हमारी टीमें मौके पर मौजूद हैं और उनकी हर गतिविधि पर करीबी नजर रखी जा रही है।

छात्रों और कर्मचारियों को स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक घरों के अंदर रहने और प्रभावित क्षेत्र के पास न जाने की सलाह दी गई है। अभियान के दौरान प्रशासन कड़ी निगरानी बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में जेल के अंदर फंदे से लटकी मिली महिला कैदी, नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में थी बंद  

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर में सड़क हादसे के बाद बवाल: गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग, बुज़ुर्ग की हालत गंभीर   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167147