search

मथुरा: शराब पार्टी में मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद, मजदूर की ईंटों से कुचलकर नृशंस हत्या; साथी घायल

LHC0088 5 hour(s) ago views 521
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मथुरा। सदर के दामोदर नगर में सोमवार देर रात शराब पार्टी के बाद एक मजदूर की ईंटों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का साथी गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। वारदात के बात आरोपित पिता पुत्र फरार है।
मजदूरी के रुपये मांगने गए थे

सदर थाना क्षेत्र के दामोदर नगर के रहने वाले हरिओम और मनोज मजदूरी करते थे। मजदूरी के पैसे लेने के लिए हरिओम रात 10 बजे गांव के ही एक पिता−पुत्र के पास गया था। जहां शराब पार्टी हुई। इसी दौरान रुपए को लेकर कहासुनी हो गई। वहां उसे बंधक बना लिया था। करीब 11 बजे मनोज भी वहां गया था, उसे भी बैठा लिया था।
हरिओम की मौत, मनोज अस्पताल में जूझ रहा

पिता और पुत्र ने दोनों पर हमला कर दिया। ईंटों से कुचलने से हरिओम की मृत्यु हो गई, जबकि मनोज गंभीर घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपित पिता और पुत्र घर से फरार हो गए। जानकारी पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां हरिओम को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायल मनोज को आगरा रेफर किया गया है।

सदर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस ने घर पर ताला लगा दिया है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165041