search

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल कल, शामिल होंगे राहुल गांधी और खरगे

Chikheang Yesterday 20:56 views 633
  

मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, भोपाल। अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस की राजधानी भोपाल में मंगलवार (24 फरवरी) को किसान महाचौपाल होगी। शहर के बीच अटल पथ में होने वाले इस सम्मेलन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रमुख रूप से शामिल होंगे। दोनों नेता यहां दो घंटे रहेंगे।

कांग्रेस पदाधिकारियों का दावा है कि प्रदेशभर से 50 हजार से अधिक किसान और कार्यकर्ता चौपाल में भाग लेंगे। भोपाल के बाद जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में किसान चौपाल होगी।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अमेरिका में बने उत्पाद भारत में बेचने की तैयारी है, जबकि देश का किसान अभी संपन्न नहीं हुआ है। यदि कपास, दलहन और डेयरी उत्पादों में देश आत्मनिर्भर है, तो बाहर से आयात की क्या आवश्यकता है?
बुधनी से निकलेगी किसान पदयात्रा

महाचौपाल के बाद बुधनी में किसान चौपाल होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा से किसान पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने सोयाबीन तेल, मक्का, इथेनाल, कपास और आयलसीड्स के उदाहरण देते हुए बताया कि शून्य प्रतिशत टैरिफ और ड्यूटी-फ्री आयात से भारतीय किसानों और घरेलू उद्योग पर गहरा आघात पड़ेगा। जिन देशों में उत्पादन होता ही नहीं, वहां से ड्यूटी-फ्री आयात होना गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।

  
अचारपुरा में पटवारी ने की किसान पंचायत

महाचौपाल से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल के अचारपुरा गांव पहुंचे। यहां किसानों के साथ पंचायत आयोजित की, जिसमें अमेरिका के सामने जिस तरह से भारत सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात करते हुए ट्रेड डील की है, उसके परिणामों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि सोयाबीन, मक्का सहित अन्य उपज लेने वाले किसानों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने लखेरापुरा चौक बाजार में व्यापारियों के साथ संवाद किया।

यह भी पढ़ें- लाड़ली बहनों के लिए CM मोहन का बड़ा एलान: हर महीने खाते में आएंगे 3 हजार, नहीं करना होगा अधिक इंतजार
एक बजे भोपाल पहुंचेंगे राहुल गांधी

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को प्राप्त कार्यक्रम में अनुसार राहुल गांधी 12 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होकर 1:10 पर पहुंचेंगे। 1:30 पर भोपाल एयरपोर्ट से अटल पथ जवाहर चौक के लिए रवाना होकर 1:55 पहुंचेंगे। दो बजे से साढ़े तीन बजे तक किसान महाचौपाल में रहेंगे। 3:35 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 4:15 बजे पर भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे एक घंटे पहले भोपाल पहुचेंगे। मंच पर पार्टी पदाधिकारी जयराम रमेश, पवन खेड़ा, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंघार, सभी विधायक, जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी रहेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166868