search

पूर्वी गोदावरी में मिलावटी दूध से 4 की मौत, सीएम नायडू ने किया 10 लाख मुआवजे का एलान

Chikheang Yesterday 20:56 views 810
  

दूध मिलावट मामले में अब तक चार लोगों की मौत।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक अनधिकृत विक्रेता द्वारा बेचे गए मिलावटी दूध के सेवन से पिछले 48 घंटों में चार लोगों की मौत हो गई। इन मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

पुलिस के अनुसार, दूषित दूध का सेवन करने के बाद दो लोगों की मौत रविवार को हुई, जबकि दो अन्य लोगों ने सोमवार को दम तोड़ दिया। इसके अलावा 12 और पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, दूषित दूध के कारण गुर्दे खराब होने से मौत हो गई। पूर्वी गोदावरी जिले की जिलाधिकारी कीर्ति चेकुरी ने बताया कि विशेष प्रतिक्रिया दल घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि डायलिसिस की आवश्यकता वाले 12 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दूध के स्थानीय विक्रेता को हिरासत में लिया गया है। कीर्ति ने बताया कि जिन 106 घरों में विक्रेता ने दूध बेचा वहां के लोगों के खून के नमूने लिए जा रहे हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166868