search

दीघा से मीनार घाट तक क्रूज से लें गंगा की लहरों का आनंद, 250 रुपये में तय करेंगे 40 मिनट का सफर

deltin33 Yesterday 20:56 views 276
  

दीघा घाट पर जलयान (क्रूज)। जागरण



प्रभात रंजन, पटना। राजधानी के गंगा नदी पर पर्यटन को नई ऊर्जा देने को लेकर रो-पैक्स क्रूज (जलयान) का परिचालन दीघा घाट से आरंभ हो गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लि. की ओर से संचालित क्रूज हर दिन दीघा घाट से मीनार घाट तक के सफर को रोमांचित करेगा।

क्रूज के इंचार्ज कैप्टन राहुल ने बताया कि अभी शाम में इसका परिचालन होता है। लोगों में इसे लेकर जानकारी का अभाव है। घाट पर लाेगों के आने के बाद इसका संचालन होता है। आने वाले दिनों में पर्यटन निगम की ओर से घाट पर कैंटिन की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि क्रूज का आनंद उठाने के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये की टिकट है। इसमें लोग 40 मिनट का सफर क्रूज पर कर सकते हैं। दीघा घाट से मीनार घाट तक आने और जाने के सफर का लोग आनंद उठा सकते हैं।
पांच माह बाद हुआ परिचालन:

क्रूज कुछ माह पूर्व तक कोलकाता के ड्राई डॉक सेंटर में मरम्मत को लेकर गया हुआ था। 50 लाख रुपये खर्च करने के बाद इसे आधुनिक रूप से सुसज्जित करने के साथ तकनीक के साथ जोड़ा गया है। सभी तकनीकी और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद इसे राजधानी ला गया। पांच वर्ष में जलयान की ड्राई डॉकिंग अनिवार्य होती है।

इसका मकसद क्रूज की तकनीकी मजबूती और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। इस दौरान इंजन, सिस्टम और ढांचे की गहन जांच करने के बाद पर्यटकों को सुविधा देने के लिए रखा जाता है। तीन सौ यात्रियों की क्षमता वाले यह अत्याधुनिक जलयान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

करीब 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाला क्रूज पर्यटकों को गंगा के प्रवाह के बीच पटना के सांस्कृतिक विरासत का दर्शन कराएगी।

ज्ञात हो कि स्वामी परमहंस नामक यह जलयान केंद्र सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार को केंद्र सरकार ने उपहार स्वरूप 22 अगस्त 2023 को पर्यटन और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के बीच हुए समझौते के बाद पटना में रिवर क्रूज पर्यटन की औपचारिक शुरुआत की गई थी।

इसके बाद गंगा में क्रूज सफर पटना की पहचान का हिस्सा बनने लगा। वहीं इसे निजी आयोजनों के लिए पैकेज बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। एक घंटे का पैकेज 30 हजार रुपये से आरंभ होकर आठ घंटे के लिए डेढ़ लाख रुपये तक है। जलयान की वापसी से पर्यटन गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475792