search

गोरखपुर में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची BRD रेफर, आज दर्ज होगा बयान

cy520520 1 hour(s) ago views 569
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शादी समारोह के दौरान आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज किया जाएगा और डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, रविवार को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।  

पीड़ित बच्ची सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली है। अपने दादा-दादी के साथ पीपीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शुक्रवार की रात जयमाल के कार्यक्रम के दौरान जब परिजन जश्न में व्यस्त थे, आरोपित अशोक निषाद उर्फ नाटे मासूम को बहला-फुसलाकर समारोह स्थल से करीब 200 मीटर दूर बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बच्ची खून से लथपथ अचेत हालत में मिली थी। जांच में पता चला कि आरोपित अकेले इस बच्ची को नहीं, बल्कि दो अन्य बच्चियों को अपने साथ ले गया था। लेकिन दो बच्चियों ने आरोपित की नीयत को भांप लिया और वहां से भाग निकलीं।

घटना के बाद आरोपित अशोक निषाद फरार हो गया था। ड्रोन कैमरे के फुटेज की मदद से पहचान कर शनिवार की सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। डाक्टरों के मुताबिक, पीड़ित बच्ची की हालत अभी भी स्थिर नहीं है और उसे गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। सोमवार को अगर बच्ची बयान देने की स्थिति में नहीं हुई तो चिकित्सकों की मदद से अन्य प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बाइक विवाद पर दो समुदायों में हिंसक झड़प, कई घायल, गांव में तनाव

घटना के बाद से गांव आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। इंटरनेट मीडिया पर भी लोग जल्द से जल्द सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। सोमवार को बच्ची का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161960