search

कोर ग्रुप की बैठक के बाद अमित शाह से मिले CM नायब सैनी, बजट और राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा

deltin33 Yesterday 23:26 views 200
  

अमित शाह से मिले CM नायब सैनी। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक के बाद अगले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। बताया जाता है कि विधानसभा में पेश किए जाने वाले साल 2026-27 के वार्षिक बजट, शहरी निकाय चुनाव और राज्यसभा के चुनाव में भाजपा की रणनीति पर मुख्यमंत्री की केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बातचीत हुई है।

राज्य में शहरी निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हैं और राज्यसभा की दो सीटों पर मार्च में चुनाव होने हैं। विधानसभा सचिवालय की ओर से राज्यसभा के चुनाव की तैयारियां बजट सत्र के साथ साथ पूरी की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हुई चर्चा से अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। बताया जाता है कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री को कांग्रेस के हिस्से वाली राज्यसभा की सीट पर उपयुक्त उम्मीदवार उतारने के लिए मजबूत नाम तलाशने को कहा है।

शहरी निकाय चुनाव व राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराने का भरोसा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिलाया है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा पूरे गए वादों के बारे में जानकारी दी गई और बजट में शामिल किए जाने वाली योजनाओं पर नायब सिंह सैनी ने अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475297