search

गुरुग्राम में बच्ची से हैवानियत करने वाला खुद है डेढ़ साल की बच्ची का बाप, पिता ने कहा-आरोपित को हो फांसी

deltin33 Yesterday 23:26 views 890
  

सेक्टर 37 थाना क्षेत्र में इसी जगह के आसपास दफनाया गया था बच्ची का शव। सौ. स्थानीय



विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। सेक्टर 37 थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार के साथ रहने वाली तीन साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले जिस युवक को अंकल-अंकल कहती थी, उसी ने उस बच्ची के साथ हैवानियत की। आरोपित को जरा भी रहम नहीं आया, उसने उस अबोध बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया। गुरुवार रात हुई इस वारदात के बाद अभी भी परिवार सदमे में है। पिता ने बस एक ही मांग रखी है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पर हो और आरोपित को फांसी की सजा जल्द से जल्द मिले।
एक ही कंपनी में करते थे काम

बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले बच्ची के पिता ने बताया कि वह परिवार समेत करीब 25 साल से गुरुग्राम में रह रहे हैं। 2023 में बच्ची हुई थी। वह अकेली थी और माता-पिता की लाडली थी। पिता ने बताया कि जिस बिल्डिंग में वह रहते हैं, उसी फ्लोर पर पड़ोस वाले कमरे में आरोपित भी करीब 10 सालों से रह रहा था। दोनों में जान-पहचान थी और एक ही कंपनी में काम करते थे।
सूनसान जगह ले जाकर की वारदात

बच्ची कई बार जब कमरे से बाहर निकलती थी तो आरोपित को अंकल कहकर बुलाती थी। इसी भरोसे का फायदा आरोपित ने उठाया। वह गुरुवार शाम करीब सात बजे बच्ची को अपने साथ लेकर चला गया। घर से 500 मीटर दूर सूनसान में ले जाकर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई

परिवार जब बच्ची को खोज रहा था तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपित के साथ जाने की जानकारी दी थी। परिवार ने दो घंटे बाद आरोपित को घटनास्थल के पास से ही ढूढ़ निकाला। जब उससे बच्ची के बारे में पूछा गया तो उसने हत्या कर दफनाने की जानकारी दी। इस पर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।
आरोपित की डेढ़ साल की बच्ची

बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपित बिहार के सुपौल जिले रहने वाला है और उसकी भी डेढ़ साल की बच्ची है। उसका परिवार सुपौल में रह रहा है। आसपास के लोगों ने भी इस कृत्य की घोर निंदा की।

पिता ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस बाप की खुद डेढ़ साल की बच्ची हो, उसने इस तरह की घिनौनी हरकत करने की सोची कैसे। उसके जहन में एक बार भी अपनी बच्ची के बारे में कोई ख्याल क्यों नहीं आया। लोगों ने यह भी कहा कि आरोपित का परिवार भी इस घटना के बाद से शर्मसार है। परिवार के लोग भी गुरुग्राम पैरवी करने नहीं आए।
फांसी मिलने पर ही बच्ची को मिलेगा इंसाफ

बच्ची के पिता ने कहा कि आरोपित ने उनके परिवार की हंसती खेलती जिंदगी में आग लगा दी। कोर्ट फास्ट ट्रैक पर इस केस को चलाए और आरोपित को फांसी की सजा दे। इससे ही उस बच्ची को इंसाफ मिलेगा। मामले में सेक्टर 37 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने कहा कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही जांच कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, खाली प्लॉट में दबाया शव

यह भी पढ़ें- तीन दिनों तक बंधक बनाकर प्राइवेट पार्ट जलाया, पिलाया यूरिन... गुरुग्राम पीड़िता का पहला बयान आया सामने

यह भी पढ़ें- सैनिटाइजर डालकर प्राइवेट पार्ट जलाए, न्यूड VIDEO बनाया और यूरिन पिलाया; गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर ने की हैवानियत

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में थाने से 50 कदम दूर रैपिड मेट्रो के इंजीनियर पर हमला, हाथापाई कर छीना मोबाइल; आसानी से हुए फरार

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार पलटी, हादसे की वजह से यातायात प्रभावित
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475297