भारत-नेपाल बॉर्डर पर जांच पड़ताल करते एसएसबी के जवान। फोटो जागरण
संवाद सहयोगी, हरलाखी। पड़ोसी सह मित्र राष्ट्र नेपाल में आगामी पांच मार्च को निर्धारित प्रतिनिधि सभा के चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएसबी जवान पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड में हैं। जवान दोनो देशों के बीच आवागमन के सभी मार्गों पर पूर्ण रूप से चौकसी बनाए हुए हैं।
जवान आवागमन के मुख्य मार्ग पिपरौन जटही चेकपोस्ट पर लगातार सघन जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। इस दौरान दोनो देशों के बीच आवागमन करने वाले प्रत्येक राहगीरों के पहचानपत्र का बारीकी से जांच पड़ताल किया जा रहा है।
बगैर पहचानपत्र के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। राहगीरों से आवागमन के कारणों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। वहीं वाहनों के परिचालन में भी शख्ती बरती जा रही है।
सम्पूर्ण कागजात के बाद ही वाहनों को प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा राहगीरों के सामानों की एक्सरे मशीन से जांच किया जा रहा है। इसके अलावा दोनो देशों के बीच पगडंडी मार्गों पर लगातार गश्ती की जा रही है।
SSB ने बढ़ाई चौकसी
गश्ती के माध्यम से अवैध गतिविधि व घुसपैठ पर नजर रखी जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसबी 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएसबी जवानों के द्वारा सीमा पर रूटिंग चेकिंग के अलावे विशेष चौकसी बरती जा रही है।
इसके लिए जगह जगह कैमरे से निगरानी के साथ अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। सीमा पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि के विरुद्ध कठोर कार्रवाई चल चल रही है।
यह भी पढ़ें- लोन की लालच में ये 10 फर्जी एप न करें इंस्टाल, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने; साइबर यूनिट का अलर्ट
यह भी पढ़ें- रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ पर आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, भोज खाने निकला था |
|