search

मैनपुरी: धर्म छिपाकर युवती का शारीरिक शोषण, मेज पर रखा आधारकार्ड देखकर उड़ गए लड़की के होश

LHC0088 1 hour(s) ago views 275
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। धर्म छिपाकर दूसरे समुदाय के एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

होटल के कमरे में रखा युवक का आधारकार्ड देखा तो युवती के होश उड़ गए। हकीकत सामने आने के बाद जब युवती ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो युवक द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हकीकत सामने आने के बाद विरोध किया तो युवती के साथ की गई मारपीट, दी तहरीर

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है। बताया कि करीब दो वर्ष पूृर्व उसकी पहचान नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी तो उसने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह हिंदू है। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों अक्सर लोहिया पार्क में मिलने लगे। एक दिन युवक ने शादी की बात कही तो आर्थिक स्थिति को देखते हुए युवती ने हां कर दी।
होटल के कमरे में ले जाकर किया शारीरिक शाेषण

इसके बाद उसने कई बार शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। आठ फरवरी को युवक उसे राधारमन रोड स्थित एक होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। तभी कमरे में मेज पर रखे युवक के आधारकार्ड पर उनकी नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। खुद को हिंदू बताने वाले युवक आधारकार्ड में दूसरे समुदाय से निकला। हकीकत सामने आने के बाद युवती ने विरोध करते हुए इसकी शिकायत करने की बात कही तो उसने मारपीट शुरू कर दी।

एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उक्त युवती द्वारा शिकायत दी गई है। आरोपों की जांच करा सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163514