search

उन्नाव में भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़ी कार में घुसी दूसरी कार, 12 लोग घायल

deltin33 1 hour(s) ago views 558
  

आसीवन क्षेत्र के चौधरी खेड़ा सफीपुर नहर मार्ग स्थित मुंडा गांव के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार काे देखते लोग



संवाद सूत्र, जागरण उन्नाव। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग को जाेड़ने वाले आसीवन के चौधरीखेड़ा सफीपुर शारदा नहर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी कार में सामने से आ रही दूसरी कार टकरा गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश लोग लखनऊ के रहने वाले हैं। सफीपुर सीएचसी से आठ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सफीपुर के सलींद गांव के प्रधान दिनेश यादव के बेटे की शुक्रवार को शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार लखनऊ के महर्षि विद्यालय के पास रहने वाले सूर्यांश पुत्र सूरज, तनिष्का यादव पुत्री राजकिशोर निवासी ग्राम दुर्गा गढ़ी पोस्ट तियर थाना औरास मौजूदा निवासी बुद्धेश्वर चौराहा लखनऊ, सचिन उसकी पत्नी रामवती, भाई जतिन यादव के अलावा अरुण यादव निवासी कृष्णा कालोनी रायपुर लखनऊ व माही पुत्री राजकिशोर के साथ कार से सलींद जा रहे थे।

किसी रिश्तेदार को लेने शारदा नगर पटरी से होकर आसीवन के मुंडा गांव जा रहे थे। मुंडा गांव से पहले सड़क पर खड़ी कार से उनकी कार टकरा गई। हादसे में लखनऊ निवासी आठ व दूसरी कार सवार आसीवन के मुन्नाखेड़ा गांव निवासी जगमोहन, अजय कुमार, लवकुश, श्रिया पुत्री संजीव घायल हो गए। सभी को सीएचसी सफीपुर ले जाया गया।

जहां से जगमोहन, अजय, माही, सूर्यांश, सचिन, जतिन, रामजानकी, रामवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में 10वीं की छात्रा का सुसाइड, मामा-मामी बिना नाश्ता किए घर से चले गए; इसलिए परेशान थी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474342