search

नेपाल के मधेश विधानसभा अध्यक्ष ने सराही बिहार की समृद्ध लाइब्रेरी, जनकपुर में भी बनाने का किया एलान

deltin33 1 hour(s) ago views 775
  

नेपाल के मधेश प्रदेश विस के अध्यक्ष राम अशीष यादव ने विस अध्यक्ष प्रेम कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात



राज्य ब्यूरो, पटना। नेपाल के मधेश प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष राम आशीष यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा की लाइब्रेरी बहुत समृद्ध है। हम अपने राज्य विधानसभा की लाइब्रेरी की संरचना इसी तर्ज पर करेंगे।

वे शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार से मिले। लाइब्रेरी के भ्रमण के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। उन्हाेंने बताया कि जनकपुर स्थित मधेश प्रदेश विधान सभा नव-निर्मित है। वहां शीघ्र ही एक सुसज्जित एवं आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जानी है।

बिहार विधानसभा की तरह समृद्ध लाइब्रेरी होगी तो जनप्रतिनिधियों एवं शोधार्थियों को बेहतर अध्ययन एवं संदर्भ सामग्री मिलेगी। मधेश प्रदेश के विस अध्यक्ष ने डा. प्रेम कुमार को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. कुमार ने भी उन्हें पारंपरिक पटका एवं गयाजी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। यादव ने बिहार विधान सभा की कार्यप्रणाली एवं संसदीय व्यवस्थाओं की सराहना की। डॉ. कुमार ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंध अत्यंत प्रगाढ़ हैं।

इस प्रकार की संस्थागत साझेदारी दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी दोनों विधानसभाओं के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान जारी रहेगा।  

यह भी पढ़ें- जमुई में सड़क किनारे लेटे बीमार व्यक्ति को कार ने कुचला, अस्पताल में हुई मौत

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा मौत मामला: सीबीआई ने तेज की जांच, परिजनों और पुलिस के बयानों का हो रहा मिलान

यह भी पढ़ें- यूएस-इंडिया ट्रेड डील पर कांग्रेस की बैठक, किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474342