search

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! रायबरेली से होकर चलेंगी दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

LHC0088 1 hour(s) ago views 589
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रायबरेली। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जिले से होकर दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को त्योहार पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिल सके।

होली के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कोचों के साथ विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें रायबरेली रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी और प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी।

यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04616 को 26 फरवरी, दो व छह मार्च को फिरोजपुर से दानापुर तक, 04615 को दानापुर से फिरोजपुर के बीच 27 फरवरी, तीन व सात मार्च को चलेंगी, जबकि 04312 योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता स्टेशन तक 26 फरवरी व दो मार्च, 04311 कोलकाता से योगनगरी ऋषिकेश के बीच 28 फरवरी व चार मार्च को चलेगी।

यह भी पढ़ें- गंगा गोमती-इंटरसिटी एक्सप्रेस में AC कोच बढ़ाने के लिए भेजी रिकमेंडेशन रिपोर्ट, यात्रियों को हो रही असुविधा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163238