search

नोएडा में SME IPO घोटाले पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन, 200 अधिकारियों की टीम ने की 20 जगहों पर की बड़ी छापेमारी

Chikheang 1 hour(s) ago views 447
  

प्रबंध निदेशक कुलभूषण पराशर समेत उनकी तमाम कंपनियों पर एक साथ 20 जगह पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई है।



जागरण संवाददाता, नोएडा। छोटी-छाेटी कंपनियों के आईपीओ में आम निवेशक को अधिक मुनाफे का सपना दिखा भारी-भरकम निवेश कराने और आईपीओ खुलने के बाद निवेशकों को नुकसान कराने के पीछे कुछ लोग ने आईपीओ को लूट का औज़ार बना दिया है।

एसएमई आईपीओ कंपनियों पर आयकर विभाग ने सीधा प्रहार किया है। इसके तहत कार्पोरेट कैपिटल वेंचर (सीसीवी) के संस्थापक और प्रबंध निदेशक कुलभूषण पराशर समेत उनकी तमाम कंपनियों पर एक साथ 20 जगह पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई है।
200 से अधिक अधिकारी तैनात

दो दिनों से आयकर विभाग नोएडा की जांच शाखा ने प्रधान आयकर निदेशक(जांच), कानपुर के नेतृत्व में दिल्ली आधारित मर्चेंट बैंकर कुलभूषण पराशर और उनसे जुड़े लगभग 20 प्रतिष्ठानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई छेड़ रखी है। यह कार्रवाई देश के तीन से अधिक शहरों नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, मुबंई में फैले ठिकानों पर की जा रही है, जिसमें विभाग की 20 से ज्यादा टीमें और 200 से अधिक अधिकारी तैनात हैं।
आयकर विभाग ने नकेल कसनी शुरू की

इस कार्रवाई में देश के शेयर बाजार में जारी तेजी और आईपीओ की बाढ़ के बीच अब एक बड़ा सच सामने आने लगा है, जिसमें आम निवेशक जहां मुनाफे के सपने दिखाकर पर्दे के पीछे कुछ लोग आईपीओ को लूट का औज़ार बना चुके थे। इसी काले खेल पर अब आयकर विभाग ने नकेल कसनी शुरू की है।

सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में एसएमई आईपीओ से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं, नियमों की खुली धज्जियां और मासूम निवेशकों के साथ सुनियोजित धोखाधड़ी के ठोस सबूत हाथ लगे हैं। जांच में सामने आया है कि खासतौर पर छोटी और मझोली कंपनियों के आईपीओ में बढ़ती मध्यम वर्गीय भागीदारी को निशाना बनाया गया।
रिश्तेदार, नौकर और फर्जी निवेशक, पूरा खेल पहले से तय

जांच एजेंसियों का कहना है कि आईपीओ लाने से पहले ही कंपनियां अपने रिश्तेदारों, करीबी संपर्कों और यहां तक कि घरेलू नौकरों के नाम पर बिना किसी वास्तविक भुगतान के शेयर अलाट कर देती थीं। इसके बाद उन्हीं शेयरों को योजनाबद्ध तरीके से रूट कर असली लाभार्थियों के नाम कर दिया जाता था।

इस कृत्रिम मांग और कीमतों के खेल में आम निवेशक फंसता गया और कुछ लोग करोड़ों का अवैध मुनाफा समेटते रहे। यही नहीं, इस पूरे नेटवर्क के तार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से लेकर दुबई तक फैले हवाला लेन-देन से जुड़े पाए गए हैं, जिनसे संबंधित अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
बेनामी संपत्ति और एजेंसियों की एंट्री

पराशर और उससे जुड़े अन्य ठिकानों से बेनामी संपत्तियों और अघोषित आय से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है। सूत्रों की मानें तो इस मामले की जानकारी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) सहित अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी साझा की जा सकती है। अब माना जा रहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, आईपीओ के नाम पर निवेशकों से खिलवाड़ करने वाले और भी बड़े नाम बेनकाब हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दनकौर और सेक्टर-150 हादसों के बाद हरकत में नोएडा प्राधिकरण, AI और सेंसर तकनीक से खत्म करेगा जलभराव

यह भी पढ़ें- बेहतर किया जाएगा ग्रेटर नोएडा का सीवरेज सिस्टम, कासना पंपिंग स्टेशन पर लगेंगी नई मोटरें  

यह भी पढ़ें- नोएडा में छिपा करोड़ों रुपये हड़पने वाला आरोपी 10 साल बाद चढ़ा कानपुर पुलिस के हत्थे, कई लोगों को बनाया था शिकार

यह भी पढ़ें- नोएडा के इस मेट्रो स्टेशन का कटा \“पत्ता\“, हजारों लोगों की रोजाना कनेक्टिविटी पर असर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165236