search

2 दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे साथ; प्रदेश नेतृत्व के साथ मुलाकात

cy520520 1 hour(s) ago views 663
  

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगी अरविंद केजरीवाल। फोटो: आर्काइव



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 21 और 22 फरवरी को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर अहम माना जा रहा है।

21 फरवरी को अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्वराज चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और पार्टी की आगामी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।
भावनगर में सामूहिक विवाह समारोह में होंगे शामिल

22 फरवरी को केजरीवाल और भगवंत मान भावनगर में मांधाता ग्रुप द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आप नेता राजू भाई सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया जाएगा।
मुरलीधर मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता

दौरे के दूसरे दिन दोनों नेता वल्लभीपुर तालुका के पछे गांव पहुंचकर मुरलीधर मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी का यह दौरा गुजरात में संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 12 फर्जी विश्वविद्यालय; UGC ने छात्रों को किया अलर्ट; देखें पूरी लिस्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160601