search

अलीगढ़ में दावत-ए-वलीमा में प्रतिबंधित मांस मिलने से बवाल, जवां चेयरमैन के बेटे व उसके दोस्त के साथ मारपीट

LHC0088 2025-12-1 12:06:28 views 1244
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। प्रतिबंधित पशु का मीट दावत ए वलीमा में परोसे जाने को लेकर रविवार की रात हंगामा हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने गए जवां चेयरमैन के पुत्र आकाश व उसके दोस्त गौरव ने आपत्ति की तो उन्हें धमकाया गया। फिर मारपीट की गई। यहीं से मामला तूल पकड़ गया। जानकारी पर कई लोग गेस्ट हाउस पहुंच गए। थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपाइयों ने थाने पर काफी देर हंगामा किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कई थाने की पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची, एफएसडीए की टीम ने खानपान सामग्री के लिए नमूने

पुलिस ने कैटर्स सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। गौरव की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात तक गेस्ट हाउस पर पुलिस तैनात थी और थाने में भाजपाई जमे रहे। इन्हें अधिकारी समझाकर शांत किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम (एफएसडीए) ने गेस्ट हाउस पहुंचकर खानपान सामग्री के नमूने लिए हैं।

कार्रवाई की मांग को लेकर देर तक थाने पर जमे रहे भाजपाई, एक पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर


मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। यहां के शहनाई गेस्ट हाउस में दावत ए वलीमा का आयोजन चल रहा था। इसमें शामिल होने गौरव व उनके दोस्त आकाश गए थे। खाने के दौरान उनकी नजर एक स्टाल पर गई तो वे चौंक गए। आरोप है कि टेबल पर गोवंश का बीफ था। इस पर दोनों दोस्त मोबाइल फोन से इसकी वीडियो बनाने लगे। यह देख वहां कुछ लोगों ने इन्हें रोका। ये दोनों युवक प्रतिबंधित मीट होने पर आपत्ति जताने लगे। इसको लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें धमकाया। फिर मारपीट की। इसकी जानकारी दोनों दोस्तों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस को भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

भाजपाइयों की पुलिस से नोकझोंक, बसपा नेता से भी कहासुनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस


कुछ देर बाद ही कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा के कुछ कार्यकर्ता व नेता थाना सिविल लाइंस पहुंच गए। उन्होंने प्रतिबंधित मीट होने पर आपत्ति जताते हुए कड़ी कार्रवाई के लिए दबाव बनाया। इसके चलते भाजपाइयों व पुलिस अधिकारियों में नोकझोंक हो गई। एक पक्ष से पहुंचे बसपा नेता सलमान शाहिद से भी कहासुनी हो गई।

सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि गौरव की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। कैटर्स और दो अन्य लोगों समेत को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। कैटर्स ने बताया कि उसने काउंटर पर गलती से बीफ कोरमा का बोर्ड लगा दिया था। वहां मीट नहीं था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166493