search

बाराबंकी में जिंदा जली किशोरी, इलाज के दौरान हुई मौत; मरने से पहले कहा- युवक ने आग लगाई

Chikheang 1 hour(s) ago views 306
  



जागरण संवाददाता, बाराबंकी। एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी गुरुवार की रात मौत हो गई। किशोरी ने मरने से पहले पुलिस को बयान दिया है कि एक युवक ने आग लगाकर जला दिया है।

मोहम्मदपुर खाला थाना के पीछे आग और धुएं का गुबार उठता देख पुलिस मौके पर जाकर देखा कि एक किशोरी जल रही है। तत्काल आग बुझाकर उसे सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया।

डा. शेख रिजवान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया, जहां गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किशोरी की मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी घर से नाराज होकर निकली थी और थाना परिसर के पीछे स्थित भट्टे के पास पहुंची। वहां किसी डिब्बे में पहले से मौजूद पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली। आग लगने के बाद वह थाना की ओर भागी और एक मचान के पास गिर गई थी।

हालांकि, सीएचसी में महिला पुलिसकर्मियों को मरने से पहले दिए बयान में किशोरी ने मोहम्मदपुर खाला चौराहे स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर आग लगाने का आरोप लगाया है।

परिवारजनों के अनुसार किशोरी शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। एक माह पूर्व सियार के काटने से किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में है।

चर्चा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा था, बाद में उसे छोड़ दिया, इससे नाराज होकर किशोरी ने आग लगा ली। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं है।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी के घर से नाराज होकर निकलने और भट्ठे के पास आग लगाने की बात सामने आई है।

पेट्रोल कहां से आया और आग लगाने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। युवक पर लगाए गए आरोपों के संबंध में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164895