search

कक्षा 7 की छात्रा बाथरूम में कैद रही, शिकायत पर एक्शन की जगह मिली डांट; ग्रेटर नोएडा के रायन स्कूल पर उठे सवाल

Chikheang 1 hour(s) ago views 820
  

करीब एक घंटे तक स्कूल के बाथरूम में बंद रही छात्रा। फोटो: एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। रायन स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा बृहस्पतिवार को करीब एक घंटे से अधिक बाथरूम में बंद रही। पीड़िता के पिता अशोक का आरोप है कि जब मामले की शिकायत उसने शिक्षिका से की तो उल्टा उसे ही डांटने के साथ ही माफीनामा लिखा लिया गया।

स्कूल प्रबंधन का रवैया सही नहीं होने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता शुक्रवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार से मामले की शिकायत कर मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की बात कही है।
छात्रा के बाथरूम में जाते ही बंद कर दिया दरवाजा

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी रायन स्कूल में कक्षा सात में पढ़ाई करती है। बृहस्पतिवार को स्कूल गई हुई थी। लंच के समय पर वह बाथरूम गई थी, इस दौरान बाहर से किसी ने दरवाजा बंद कर दिया और वह अंदर करीब एक घंटे तक बंद रही। लंच खत्म होने के काफी देर बाद जब सफाई कर्मी बाथरूम को साफ करने के लिए गया था, तब बेटी बाहर निकल सकी।

इस मामले की शिकायत उनकी बेटी ने अपनी शिक्षिका से की, तो उल्टा उसे ही डांटा गया और गायब रहने का माफीनामा लिखवाया गया है। इससे उनकी बेटी काफी डरी-सहमी हुई है। शुक्रवार को स्कूल भी नहीं गई है। उन्होंने भी स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला है।
बेटे 1 घंटे तक गायब थी तो स्कूल ने बताया क्याें नहीं ?

पीड़िता के पिता का कहना है कि वह अभी स्कूल जाएंगे और सीसीटीवी फुटेज चेक कराने की मांग करेंगे और जब उनकी बेटी करीब एक घंटे तक गायब थी, तो उन्हें जानकारी क्यों नहीं दी गई? इस पर भी बात करेंगे। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। मामले को टालने की कोशिश करते हुए बेटी से गलत माफीनामा लिखवा लिया है।

जबकि ऐसी ही घटना एक बार और करीब दो वर्ष भी हो चुकी है। स्कूल प्रबंधन का रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह जिलाधिकारी और बीएसए से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे और मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग करते हैं। वहीं, स्कूल प्रबंधन से मामले में जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें- अब नोएडा में रात तक खुलेंगे रजिस्ट्रार कार्यालय, सप्ताह में बढ़ेंगी 300 रजिस्ट्री; मिलेगा 10 करोड़ राजस्व
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164895