search

वंदे भारत में सीट विवाद: टीआई पर बैंककर्मी को पिटवाने और जबरन राजीनामा कराने का आरोप

LHC0088 1 hour(s) ago views 572
  

वंदे भारत एक्सप्रेस (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सीट पर सामान रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है। हनुमानगंज के थाना प्रभारी अवधेश भदौरिया पर सहयात्री बैंककर्मी से मारपीट कराने और बाद में दबाव बनाकर राजीनामा करवाने के आरोप लगे हैं। घटना 16 फरवरी की बताई जा रही है।
सीट पर सामान रखने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, टीआई भदौरिया रानी कमलापति स्टेशन से ग्वालियर के बीच सी-9 कोच में सीट नंबर 15 पर सफर कर रहे थे। उनके पास की सीट अवधपुरी निवासी बैंककर्मी नीतेश त्रिपाठी की थी। आरोप है कि त्रिपाठी द्वारा सीट पर सामान रखने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो बढ़ते-बढ़ते तीखी बहस में बदल गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान टीआई ने खुद को थाना प्रभारी बताते हुए ग्वालियर पहुंचने पर “परिणाम देखने” की चेतावनी दी। अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति शांत नहीं हुई।
रेल मदद एप पर शिकायत, झांसी में पहुंची जीआरपी

विवाद बढ़ने पर बैंककर्मी ने रेल मदद एप पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद झांसी स्टेशन पर जीआरपी जवान ट्रेन में पहुंचे। हालांकि ट्रेन आगे बढ़ गई। आरोप है कि झांसी से रवाना होने के बाद टीआई ने फोन कर कुछ लोगों को ग्वालियर स्टेशन बुलाया।

यह भी पढ़ें- ‘सिबिल खराब’ का डर दिखाकर 8 लाख की ठगी : बीएसएफ आरक्षक को फर्जी बैंक मैनेजर ने बनाया शिकार
ग्वालियर पहुंचते ही मारपीट का आरोप

आरोप है कि जब ट्रेन ग्वालियर पहुंची, तो टीआई ने युवकों को बुलाकर बैंककर्मी के साथ मारपीट भी कराई। इसके बाद जब ग्वालियर जीआरपी को मामले की सूचना दी गई, तो जीआरपी के जवानों ने ही बैंककर्मी को हवालात में बंद करने की धमकी देकर थाने में जबरन राजीनामा लिखवा लिया। इस मामले में टीआई अवधेश भदौरिया का कहना है कि मारपीट के आरोप निराधार हैं। इस मामले में जीआरपी थाने में राजीनामा भी हो गया है।


टीआई अवधेश भदौरिया और बैंककर्मी नीतेश त्रिपाठी के बीच रानी कमलापति स्टेशन से ही विवाद शुरू हो गया था। युवक बुलाकर मारपीट कराने की कोई शिकायत या जानकारी हमारे पास नहीं आई है। दोनों पक्षों ने अपनी मर्जी से थाने में राजीनामा किया है। जीआरपी ने कोई दबाव नहीं डाला था।
- जितेंद्र चंदोलिया, थाना प्रभारी जीआरपी ग्वालियर।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162451