search

सीसीएसयू में चार वर्षीय बीए-बीएड व बीएससी-बीएड नए सत्र से... गुणवत्तापूर्ण शिक्षक तैयार करने की दिशा में खास पहल

Chikheang 2026-2-19 14:27:23 views 1090
  

(प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026–27 से चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम, आइटीईपी (बीए-बीएड व बीएससी-बीएड) शुरू करने की घोषणा कर दी गई है।

विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से बीए-बीएड व बीएससी-बीएड की मान्यता मिल गई है। यह कार्यक्रम माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षक तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस पाठ्यक्रम में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा (एनटीए की ओर से आयोजित) के माध्यम से होगा। वर्ष 2026 में कक्षा 12 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी और उत्तीर्ण विद्यार्थी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण करना होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विषय ज्ञान के साथ-साथ शिक्षण कौशल, विद्यालयीय इंटर्नशिप, शैक्षिक प्रौद्योगिकी और शोध उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चार वर्षों की अवधि पूर्ण करने पर अभ्यर्थियों को स्नातक उपाधि के साथ बीएड की डिग्री मिलेगी। विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाएगी। परामर्श (काउंसिलिंग) प्रक्रिया में आरक्षण नीति व मेरिट सूची के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस कार्यक्रम से शिक्षक शिक्षा में गुणवत्ता, पारदर्शिता और अकादमिक मानकों को सुदृढ़ किया जाएगा। विवरण, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244