search

जालंधर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्करों से बरामद की 188 नशीली गोलियां बरामद

deltin33 2025-10-16 09:06:40 views 1279
  

भोगपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 188 नशीली गोलियां बरामद। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, भोगपुर। भोगपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों रोहित सिद्धू थाना बुलोवाल जिला होशियारपुर और साहिल निवासी दादूपुर ग्रोआ थाना बुलोवाल जिला होशियारपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 188 नशीली गोलियां बरामद की हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना प्रभारी राजेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि पुलिस टीम लडोया पुल के पास गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने पॉलिथीन बैग फेंक दिए। जांच करने पर एक बैग से 120 और दूसरे से 68 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

थाना भोगपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22/61/85 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि नशा कहां से लाया गया और कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही अवैध कमाई से खरीदी संपत्तियों की भी जांच की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521