search

बरेली का त्रिवटीनाथ मंदिर अब दिखेगा दिव्य: ₹1.95 करोड़ की फसाड लाइटिंग से रात में भी जगमगाएगी नाथ नगरी

LHC0088 1 hour(s) ago views 41
  

त्र‍िवटीनाथ मंदि‍र



जागरण संवाददाता, बरेली। नाथ कारीडोर परियोजना में नाथ मंदिरों का पर्यटन विकास कराया जा रहा है। प्रेमनगर में स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर में फसाड लाइटिंग परियोजना को अलग से मंजूरी दी गई है। यहां नियमित लाइट एंड साउंड शो के आयोजन किए जाएंगे, जिसमें जिले के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के साथ नाथ मंदिरों का महात्म्य भी प्रदर्शित किया जाएगा।

माना जा रहा है कि कारीडोर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए फसाड लाइटिंग अहम भूमिका निभाएगी। शहर में विकसित किए जा रहे नाथ कारिडोर के अंतर्गत त्रिवटीनाथ मंदिर में फसाड लाइटिंग के लिए एक करोड़ 95 लाख 93 हजार रुपये का बजट स्वीकृत कर लिया गया है। यहां नियमित पर्यटन विभाग के अधिकारियों को कार्य आरंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आस्था के साथ पर्यटन को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में पर्यटन विभाग की ओर से शहर में सात नाथ मंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए नाथ कारीडोर विकसित कराया जा रहा है। सप्त नाथ मंदिरों में एक त्रिवटीनाथ मंदिर का 6.55 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विकास कराया जा रहा है।

परिसर में सत्संग भवन, प्रसाद एंड फ्लोरिस्ट शाप, टायलेट ब्लाक का काम चल रहा है। अब इसमें फसाड लाइटिंग की परियोजना स्वीकृत हो गई है। कार्य शुरू कराने के लिए एक करोड़ रुपये का आवंटन भी कर दिया है। साथ ही फसाड लाइटिंग कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम को कार्यदायी संस्था भी नामित कर दिया गया है।

इधर, कैंट बोर्ड में भी लाइट एंड साउंड शो के आयोजन की तैयारी चल रही है। कैंट क्षेत्र में सेना के शौर्य का प्रतीक किला है। ब्रिटिश काल में सेना ने इसे संरक्षित किया। दो दशक पहले तक यह आम लोगों के लिए खुला रहता था, लेकिन सुरक्षा कारणों से बंद करा दिया गया था। पर्यटन विभाग के सहयोग से कैंट बोर्ड ने किला में नियमित लाइट एंड साउंड शो के आयोजन पर सहमति जता दी है।

आमजन के लिए किला भी खोला जाएगा। इसमें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी सेना की शौर्य गाथा का प्रदर्शन किया जाएगा। उप निदेशक पर्यटन रवींद्र कुमार ने बताया कि त्रिवटीनाथ मंदिर में पर्यटन विकास के कार्य चल रहे हैं। फसाड लाइटिंग की परियोजना मंजूर हो चुकी है, जल्द ही टेंडर कराकर इसका भी काम शुरू करा दिया जाएगा।




यह भी पढ़ें- शहर के शोर से दूर, अब बरेली के बीचों-बीच मिलेगा घने जंगलों का अहसास; जानें क्या है \“नगर वन\“ प्रोजेक्ट?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162205