search

गोरखपुर में घर से लापता युवती का रामगढ़ताल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

cy520520 1 hour(s) ago views 602
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। घर से लापता हुई युवती का शव बुधवार की दोपहर रामगढ़ताल में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त कर स्वजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कुशीनगर में तैनात पिता ने बेटी श्रद्धा त्रिपाठी के रूप में उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैंट थाना के डिबिया निवासी संजय त्रिपाठी, कुशीनगर में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उनकी 23 वर्षीय पुत्री श्रद्धा त्रिपाठी मंगलवार रात नौ बजे के करीब घर से अचानक निकल गई थी। देर रात तक घर न लौटने पर स्वजन उसकी खोजबीन किए, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

इसके बाद संजय ने कैंट थाने में तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज कराई। पुलिस अभी उसकी तलाश में जुटी ही थी कि रामगढ़ताल में युवती का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची रामगढ़ताल और कैंट थाना पुलिस ने शव बाहर निकला, जिसकी पहचान श्रद्धा के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- TTE ने AC फर्स्ट क्लास में युवती से की हैवान‍ियत, पीड़िता का दो दिन बाद कोर्ट में दर्ज हुआ बयान

पिता संजय त्रिपाठी का कहना है कि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी श्रद्धा थी, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि प्राथमिक जांच में खुदकुशी की आशंका है। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। आसपास लगे सीसी कैमरे से आगे की जांच चल रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159873