search

पूर्व मध्य रेलवे पटना में बनाएगा 156 आधुनिक आवास, महेन्द्रूघाट और करबिगहिया में होगा निर्माण

deltin33 2026-2-19 06:26:31 views 681
  

महेन्द्रूघाट और करबिगहिया में बनेंगे 156 आधुनिक रेल आवास



जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व मध्य रेल ने पटना में रेलकर्मियों और अधिकारियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आवासीय परिसर विकसित करने की योजना तैयार की है।

इस संबंध में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।प्रस्ताव के अनुसार महेन्द्रूघाट में निर्माण विभाग के लिए अतिरिक्त कार्यालय भवन के साथ टाइप-चार के 12 और टाइप-तीन के 88 रेल आवास बनाए जाएंगे।

टाइप-चार आवास के लिए छह मंजिला टावर बनेगा, जिसमें प्रत्येक मंजिल पर दो फ्लैट होंगे। वहीं टाइप-तीन के लिए दो टावर बनाए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक 11 मंजिल का होगा और हर मंजिल पर चार-चार आवास होंगे।

परिसर में 200 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पंप रूम, फायर फाइटिंग टैंक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, डीजल जनरेटर और केंद्रीकृत पैनल रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
करबिगहिया में अधिकारियों के लिए आवास

इसी तरह करबिगहिया में मुख्यालय के अधिकारियों के लिए 56 रेल आवास बनाए जाएंगे। यहां टाइप-पांच का सात मंजिला टावर होगा, जिसमें प्रत्येक मंजिल पर चार आवास होंगे। टाइप-छह के लिए दो टावर बनाए जाएंगे, जिनमें सात मंजिलें होंगी और प्रत्येक मंजिल पर दो आवास होंगे। परिसर में 196 वाहनों की पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही यहां आठ दुकानों और एक रेस्टोरेंट के निर्माण का भी प्रावधान है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131