search

नोएडा के शिवालिक पार्क में आज से चार दिवसीय ‘फ्लावर शो’ का आयोजन, आकर्षण का केंद्र 30 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिर

LHC0088 2 hour(s) ago views 507
  

नोएडा सेक्टर 33 में लगने वाले पुष्प प्रदर्शनी में फूलों से बनाया गया प्रवेश द्वार। सौरभ राय



जागरण संवाददाता, नोएडा। आज से सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में से नोएडा प्राधिकरण का उद्यान विभाग चार दिवसीय ‘बसंत उत्सव पर फ्लावर शो 2026’ का आयोजन करने जा रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन दोपहर तीन बजे गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा करेंगे।

19 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले फ्लावर शो 2026 में आईटीबीपी बैंड टीम की प्रस्तुतीकरण मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि उद्यान प्रेमियों के 90 से अधिक स्टॉल लगेंगे। लोगों का स्वागत करेंगे। 38 नर्सरी भी इसमें शामिल रहेंगी।

वहीं, कुछ कलिम्पोंग और भीमताल से आ रहे हैं। इस दौरान बीज, खाद, नर्सरी उत्पाद, खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान, कीटनाशक गमले आदि यहां मिलेंगे।

  

नोएडा सेक्टर-33 में लगने वाले पुष्प प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए फूल। सौरभ राय

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि 19 से 22 फरवरी तक फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस शो में विभिन्न प्रजातियों के फूलों द्वारा तैयार म्यूरल्स और स्कल्पचर बनाए गए है।
मुख्य द्वार केदारनाथ थीम पर

आकर्षण का केंद्र केदारनाथ मंदिर है, इसे फूलों से बनाया गया गया है। यह 30 फीट लंबा एवं 40 फीट ऊंचा बनाया गया है। शो का मुख्य द्वार भी केदारनाथ थीम पर है। ये 22 फीट लंबा और करीब 25 फीट ऊंचा होगा। फूलों से त्रिशुल, डमरू एवं नंदी को केदार मंदिर के सामने स्थापित किया गया है। जिसकी 08 फीट लंबाई और 03 फीट ऊंचाई का होगी। करेले से 6 फीट के हाथी को बनाया गया है। यह 22 फीट लंबा और करीब 25 फीट ऊंचा होगा।

  

नोएडा सेक्टर-33 में लगने वाले पुष्प प्रदर्शनी में फूलों से बनाया गया केदारनाथ मंदिर। सौरभ राय

इसके अलावा फूलों से त्रिशुल, डमरू एवं नंदी को केदार मंदिर के सामने स्थापित किया गया है। इसकी 08 फीट लंबाई और 03 फीट ऊंचाई का होगी। करेले से 6 फीट के हाथी को बनाया गया है। मुख्य पाथवे बास्केट सुंदरीकरण किया जाएगा। यह 07 फीट में बना है। बास्केट फार पोट्स फ्लावर भी सात फीट में बनेगा। प्रवेश पाथवे द्वार एवं प्रवेश गार्डन द्वार 10 फीट लंबाई और 12 फीट ऊंचाई में बना है। टाप बास्केट फ्लो 08 फीट लंबाई का निर्माण किया गया है।

इसके अलावा ढोलक शेप (बास्केट सटेप), फ्लोरल रेप्लिका आफ मटका फ्लो, फ्लोरल रेप्लिका आफ बुद्धा लोटस और आकृतियां बनाई जाएंगी।
यह संस्थान लगाएंगे अपनी प्रदर्शनी

उत्तर रेलवे, नई दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन, दक्षिणी दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन, भारतीय थल सेना, कोटा हाउस, भारत पेट्रोलियम, एलजी, एडोब सिस्टम, एनआइआइटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इसमें हिस्सा ले रहे है।

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन को तैयार, कार्गो कॉरिडोर का काम जारी
मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे यह कार्यक्रम

  • 20 फरवरी सवत्र बैंड अपनी प्रस्तुति देगा।
  • 21 फरवरी को विभिन्न संस्थाओं को उनके द्वारा तैयार किये गये गाडर्न जज की ओर से आंकलन किया जाएगा। उनको पुरस्कृत किया जाएगा।
  • 22 फरवरी को स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बच्चों का उत्साहवर्धन हो सके, उनको पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
  • 22 फरवरी को ही समापन समारोह में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। \“श्रंगार रस\“ के विभिन्न कवि जैसे डा. विष्णु सक्सेना, कल्पना शुक्ला, \“वीर रस\“ डा.अर्जुन शिशौदिया, \“हास्य-व्यंग्य रस\“ अनिल अगवंशी, शंभू शिखर, विनोद पाण्डेय अपनी प्रस्तुति देंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162244