देहरादून में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 28 साल के डिंगबर धीमान को उसके ही दोस्तों ने बेसबॉल बैट से मार डाला। बाद में उसका शव हरिद्वार के चिड़ियापुर जंगल में दफना दिया गया। मामला तब सामने आया जब धीमान के लापता होने की जांच के दौरान पुलिस एक टैक्सी ड्राइवर तक पहुंची। उसी टैक्सी से शव को जंगल ले जाया गया था।
ड्राइवर की जानकारी पर पुलिस ने जंगल से धीमान का शव बरामद कर लिया। टैक्सी ड्राइवर राजनंदन ठाकुर को सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, धीमान पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप था। 9 फरवरी को वह अपने पिता के साथ कोर्ट गया था। वहां से अगली तारीख मिलने के बाद उसने पिता से घर जाने को कहा और खुद बाद में आने की बात कही। लेकिन वह घर नहीं लौटा।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-rolls-out-three-sovereign-ai-models-sarvam-ai-gnani-ai-bharatgen-to-take-on-big-tech-ai-impact-summit-article-2372706.html]India AI Impact Summit: \“बिग टेक\“ को टक्कर देने लॉन्च हुए सर्वम, ज्ञानी और भारतजेन एआई, इम्पैक्ट समिट में स्वदेशी AI मॉडल्स की धमक अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 8:27 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/galgotias-robodog-in-india-ai-impact-summit-2026-government-warns-amid-galgotias-university-controversy-article-2372722.html]Galgotias Robodog Row: \“ऐसी चीजें नहीं दिखानी चाहिए जो उनकी नहीं हैं\“; गलगोटिया रोबोडॉग विवाद के बाद सरकार की चेतावनी अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 8:17 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/dowry-brutality-husband-circulates-wife-private-video-on-social-media-and-to-relatives-accused-arrested-article-2372673.html]दहेज के लिए हैवानियत! पति ने पत्नी का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया और रिश्तेदारों के बीच फैलाया, आरोपी गिरफ्तार अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 7:48 AM
11 फरवरी को उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।
जांच में पता चला कि धीमान के कुछ दोस्त, जो अक्सर उसके साथ नशा करते थे, वे भी उसी समय से गायब थे। शक के आधार पर पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पता चला कि उसके एक साथी हेमंत सेमवाल 9 फरवरी की रात रेसकोर्स सी-ब्लॉक से टैक्सी में कहीं गया था। CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने टैक्सी का पता लगाया और ड्राइवर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि सेमवाल और उसके साथियों ने एक व्यक्ति का शव कंबल में लपेटकर उसकी टैक्सी में रखा और चिड़ियापुर जंगल में दफना दिया।
ड्राइवर के अनुसार, आरोपियों ने रास्ते में बताया कि शराब पीते समय उनका धीमान से झगड़ा हो गया था। इसी दौरान बेसबॉल बैट से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
शहर के SP प्रमोद कुमार ने कहा है कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला अभी जांच में है।
गर्लफ्रेंड के शव के साथ किया दुष्कर्म, पास बैठकर पी शराब! कातिल बॉयफ्रेंड ने किया MBA छात्रा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा |
|