search

Bihar Board: मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन बड़ा फर्जीवाड़ा; सिवान में परीक्षा केंद्र से वीडियो वायरल, प्राचार्य हिरासत में

Chikheang 1 hour(s) ago views 450
  

शहर के एक केंद्र पर परीक्षार्थियों की हो रही जांच। जागरण  



जागरण टीम, सिवान। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तहत मंगलवार से शुरू हुई मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन ही सिवान जिले से दो गंभीर मामले सामने आए, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
परीक्षा केंद्र से वीडियो वायरल, प्राचार्य हिरासत में

पहली पाली के दौरान दारौंदा प्रखंड के सवान विग्रह स्थित गोरखनाथ आईटीआई कॉलेज परीक्षा केंद्र के अंदर की गतिविधियों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में परीक्षा हाॅल के अंदर बैठे परीक्षार्थी स्पष्ट रूप से नजर आ रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कराई।

जांच में सामने आया कि वीडियो कॉलेज के निदेशक प्रिंस कुमार सिंह की आईडी से वायरल किया गया था। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरखनाथ आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

वहीं, फरार निदेशक प्रिंस कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि केंद्राधीक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। वीडियो की जांच आईटी सेल से कराई जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

  • फरार निदेशक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
  • केंद्राधीक्षक के आवेदन पर चल रही प्राथमिकी की तैयारी

भाई की जगह परीक्षा दे रही बहन पकड़ी गई

इसी दिन मैट्रिक परीक्षा की द्वितीय पाली में बसंतपुर प्रखंड के समरदह विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया। जांच के दौरान भाई की जगह परीक्षा दे रही बहन को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा भी परीक्षा केंद्र पर मौजूद थीं। केंद्राधीक्षक सबिता कुमारी ने पकड़ी गई छात्रा की जानकारी एसडीओ को दी।  

इसके बाद आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पकड़ी गई फर्जी परीक्षार्थी जीरादेई प्रखंड की बताई जा रही है। निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अजमत अली अंसारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163428