search

सावधान! यूपी बोर्ड की कॉपी में नोट रखा तो होगा ये एक्शन, आ गया नया नियम

Chikheang Yesterday 21:56 views 652
  

सावधान! यूपी बोर्ड की कॉपी में नोट रखा तो होगा ये एक्शन, आ गया नया नियम - प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षा में परीक्षार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं में नोट रखने पर अबकी बार कक्ष निरीक्षक भी जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सचिव ने कहा है कि परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को पूर्व में ही सूचित किया जाए कि अपनी उत्तर पुस्तिका के भीतर किसी भी प्रकार की अवांछित सामग्री या मुद्रा (नोट) रखना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आएगा।

इस पर कक्ष निरीक्षक भी अपनी पैनी नजर रखेंगे। यदि संकलन या मूल्यांकन के दौरान किसी उत्तर पुस्तिका में मुद्रा प्राप्त होती है तो उसे तत्काल नियमानुसार राजकोष में जमा कराया जाए। ऐसी घटनाओं की सूचना अविलंब जिला विद्यालय निरीक्षक को दी जाए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163457