search

भारत में बिग बैश लीग मैच कराने की तैयारी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, TNCA के अधिकारियों से हुई मुलाकात

cy520520 2026-2-17 22:56:42 views 563
  

भारत में हो सकता बीबीएल



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) अगले सत्र में बिग बैश लीग (BBL) का एक मैच भारत में आयोजित करने पर विचार कर रहा है, ताकि भारत के आकर्षक और मुनाफे वाले बाजार में अपनी पैठ मजबूत कर सके। यह दावा स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में किया गया।

\“सेन क्रिकेट\“ की रिपोर्ट के अनुसार, सीए की यह पहल व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत बीबीएल को भारतीय बाजार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि लीग की आठ फ्रेंचाइजियों में से कम से कम दो की संभावित बिक्री से पहले यह कदम उठाया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, CA के दो वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में भारत आए थे ताकि यहां मैच आयोजित करने की संभावना पर चर्चा की जा सके। चेन्नई संभावित मेजबान शहर के रूप में उभरकर सामने आया है। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) के एक अधिकारी ने सीए के अधिकारियों से मुलाकात की बात स्वीकार की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि \“बिजनेस ऑपरेशंस\“ प्रमुख फिल रिग्बी और प्रतियोगिता विकास एवं रणनीति प्रमुख मार्गोट हार्ले भारत पहुंचे जहां विदेशी धरती पर मैच आयोजित करने की लाजिस्टिक्स पर बातचीत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पर्थ स्कोर्चर्स भारत में खेलने के लिए उपयुक्त टीम मानी जा रही है।

पर्थ का \“टाइमजोन\“ भारत के लिए उपयुक्त है और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (वाका) फ्रेंचाइजी में निवेश के लिए भारतीय उद्योगपतियों से बातचीत चल रही है। रिपोर्ट में हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि समझौता अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, क्योंकि इसके लिए प्रसारक और बीसीसीआई सहित विभिन्न हितधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। बिग बैश लीग विश्व की प्रमुख टी-20 लीगों में गिनी जाती है। पर्थ स्कोचर्स अब तक छह बार खिताब जीतकर लीग की सबसे सफल टीम रही है।

यह भी पढ़ें- PRS vs SYS BBL Final: CSK-MI जो न कर सकीं Perth Scorchers ने किया वो कमाल, Sydney Sixers को रौंदकर रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- BBL 2026: बाबर आजम ने एक बार फिर कटाई नाक, अपनी टीम की हार के बने सबसे बड़े \“विलेन\“
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725