search

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने फूंका बिगुल: मार्च में यहां होगी प्रदेश स्तरीय रैली, तय हुई नेताओं की जिम्मेदारी

cy520520 1 hour(s) ago views 388
  

मार्च के पहले सप्ताह मोगा में बीजेपी की प्रदेश स्तरीय रैली (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, तरनतारन। भाजपा ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को अपने बलबूते पर लड़ने का एलान किया है। इसी के तहत पंजाब की राजनीति में सियासी तौर पर पैर पसार रही भाजपा मार्च के प्रथम सप्ताह मोगा में प्रदेश स्तरीय रैली करने जा रही है।

इस रैली को लेकर कुल 117 विधानसभा हलकों के लिए प्रभारियों की सूची जारी हो चुकी है। इसमें तरनतारन, पट्टी, खेमकरण व खडूर साहिब की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कुल मिलाकर भाजपा की जिला लीडरशिप मोगा रैली के लिए तैयारी में जुट चुकी है। रैली की तिथि तय होते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ने की संभावना है।

राज्य के सियासी इतिहास पर केंद्र करें तो शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की ओर से मोगा में रैली करके हर बार विधानसभा चुनाव का सियासी बिगुल फूंका जाता है। ठीक इसी नक्शे कदम पर चलते हुए सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) सोमवार को मोगा में रैली कर चुकी है। इसमें पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के अलावा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरकत करके युद्ध नशे विरुद्ध लिए हुंकार भरी।

अब भाजपा ने फैसला लिया है कि मोगा की धरती से राज्य स्तरीय रैली करके मिशन 2027 लिए सियासी तौर पर बिगुल बजाया जाए। मोगा रैली के लिए जिले के चारों विस हलकों से संबंधित नेताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। इन नेताओं को हलका प्रभारी बनाते हुए मोगा रैली की सफलता के लिए टारगेट दिया गया है।
हरजीत संधू का बढ़ा सियासी कद

विधानसभा हलका तरनतारन के प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू को सौंपी गई है। लंबे समय से पार्टी में मजबूत बनाने में लगे हरजीत सिंह संधू के नेतृत्व में मार्च 2025 में नगर कौंसिल के चुनाव में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं नवंबर महीने में विधानसभा हलका तरनतारन के उपचुनाव में भी हरजीत सिंह संधू खुद चुनावी रण में उतरे थे। कुल मिलाकर इस हलके से भाजपा का वोट बैंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। संधू की जिम्मेदारी से उनकी टीम और मजबूत होगी।
युवा चेहरे पर जिताया विश्वास

विधानसभा हलका खेमकरण के प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने ओबीसी मोर्चे के महासचिव कनवरवीर सिंह मंजील को सौंपी है। युवा व सिख चेहरे के तौर पर मंजील पार्टी को पूरी तरह से समर्पित हैं। उनको खेमकरण हलके के प्रभारी की जिम्मेदारी देते हुए हाईकमान ने उन नेताओं को संदेश दिया है, जो लीडरशिप से विपरीत होकर पार्टी सरगर्मी के नाम पर अपना अलग गुट पैदा करने की ताक में है। कुल मिलाकर मंजील को पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप सिंह भुल्लर का भी सहयोग मिलेगा।
पट्टी हलके में हिंदू कार्ड

विधानसभा हलका पट्टी के प्रभारी की जिम्मेदारी नरेश शर्मा को दी गई है। वह जिला तरनतारन मामलों के सह-प्रभारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हिंदू चेहरे के तौर पर जाने जाते नरेश शर्मा की प्रदेश लीडरशिप से लेकर बूथ स्तर पर अच्छी पकड़ है। पट्टी हलके से संबंधित पार्टी की लीडरशिप को साथ लेकर चलने की वह अच्छी क्षमता रखते हैं। पट्टी हलके के प्रभारी के तौर पर नरेश शर्मा जल्द बैठक करेंगे। इसमें हर वर्ग के नेता उनके साथ डटे नजर आएंगे।
अच्छी पकड़ वाले हैं नेत्रपाल

विधानसभा हलका खडूर साहिब के प्रभारी के तौर पर नेत्रपाल सिंह भलाईपुर पर पार्टी हाईकमान ने विश्वास जिताया है। वह इन दिनों जिला टीम में उपाध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हलके में उनकी अच्छी पकड़ है। खडूर साहिब हलके से संबंधित कुछ नेता जिला लीडरशिप के खिलाफ सियासी तौर पर अलग लकीर खींचने की ताक पर हैं। ऐसे में पार्टी ने नेत्रपाल सिंह को हलका प्रभारी बनाकर संकेत दिया है कि अलग गुट बनाने वालों की भाजपा में कभी अहमियत नहीं हो सकती।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158538