search

प्रसव के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने कर दिया रेफर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

cy520520 2026-2-16 17:57:48 views 1230
  

प्रसव के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने से मौत।



जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। नहर रोड के एक निजी अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही से भरवलिया निवासी प्रसूता पूजा राजभर पत्नी शत्रुघ्न राजभर की मौत हो गई। स्वजन एंबुलेंस से शव लेकर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

भरवलिया गांव निवासी पति शत्रुघ्न राजभर की पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की देर शाम नहर रोड स्थित न्यू खुशी अस्पताल में भर्ती कराया जहां ऑपरेशन से पत्नी ने बेटे को जन्म दिया।

इसके बाद अचानक प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के चिकित्सक ने एंबुलेंस से वाराणसी रेफर कर दिया। तभी बीच रास्ते में पत्नी ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद एंबुलेंस से शव को लेकर थाना पहुंचे और पूरी जानकारी दी गई। पूजा को तीन बेटियां रागनी (10) रिया (6) व प्रिया (4) और एक नवजात पुत्र हैं। पूजा की मौत से स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों के सिर से उठा मां का साया

निजी अस्पताल में नवजात को जन्म देने के बाद पूजा राजभर की हुई मौत से पुत्रियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। मां की मौत की जानकारी पाकर पुत्रियां रोने बिलखने लगी। उन्हें क्या मालूम कि नवजात को जन्म देने के बाद पूजा सबको छोड़ चली जाएगी।
हर माह निजी अस्पतालों में होती मौत

सरकार सुरक्षित प्रसव का दावा तो करती है,लेकिन हर माह कोई न कोई प्रसूता समुचित उपचार के अभाव में दम तोड़ देती है। बहादुरगंज, दिलदारनगर में भी मौतें हो चुकी हैं। जनपद में आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में प्रसूता की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई का दंभ तो भरता है, लेकिन नतीजा सिफर रहता है। टीम गठित की जाती है, लेकिन नोडल अधिकारी की मिलीभगत से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725