search

रेलवे ने होली से पहले दिल्ली-सीतामढ़ी रूट पर शुरू कीं स्पेशल ट्रेन, ये है पूरा शेड्यूल

Chikheang 1 hour(s) ago views 896
  



संवाद सूत्र, गोंडा। होली पर्व पर दिल्ली से आवागमन करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। एक ट्रेन 20 फरवरी से आठ मार्च के बीच सुपौल से नई दिल्ली व दूसरी ट्रेन 26 फरवरी से छह मार्च के बीच दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच चलेगी। यह दोनों ट्रेनें गोंडा रेलवे स्टेशन को होकर चलेगी।  

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 04060 नंबर की ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 12:30 बजे गोंडा से चलकर तीसरे दिन भोर चार बजे सुपौल पहुंचेगी।

क्या रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल?

इसी तरह से 04069 नंबर की ट्रेन सुपौल से सुबह 7:30 बजे चल कर देर रात 12:30 बजे गोंडा से रवाना होकर अगले दिन शाम 4:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 04010 नंबर की ट्रेन दिल्ली से देर रात 11:05 रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 11:10 बजे गोंडा से चलकर रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- PM आवास योजना का वेरिफिकेशन पूरा, UP के 112162 परिवारों को जल्द मिलेंगे मकान

इसी तरह से वापसी में 04409 नंबर की ट्रेन सीतामढ़ी से देर रात 11:55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 11:25 गोंडा से चलकर देर रात 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162748