search

नीट छात्रा केस: सीबीआई ने गर्ल्स हॉस्टल में शुरू की जांच; 5 बोरियों में क्‍या भरकर ले गई?

cy520520 1 hour(s) ago views 69
  

राजधानी के च‍ित्रगुप्‍तनगर में गर्ल्‍स हॉस्‍टल के सामने जांच करती सीबीआई की टीम  



राज्य ब्यूरो, पटना। पटना में नीट छात्रा की संदिग्‍ध स्‍थ‍ित‍ियों में मौत मामले की जांच तेज गति से आगे बढ़ रही है। बिहार पुलिस और एसआईटी से केस लेने के बाद शनिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की टीम चित्रगुप्त नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल पहुंची।  

लगभग तीन घंटे तक मौके पर गहन जांच की। पांच बोरी में डाक्यूमेंट लेकर सीबीआई की टीम कुछ देर पहले हास्टल से बाहर निकली है। इसमें कापी, किताब और अन्य डाक्यूमेंट और कपड़े हैं।

इस दौरान सीबीआई टीम के साथ विशेष जांच दल (एसआईटी) और मामले की अनुसंधान पदाधिकारी सचिवालय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. अन्नू भी मौजूद रहीं।

इस क्रम में टीम उस कमरे में गई, जहां छात्रा रहती थी, और कमरे की बारीकी से तलाशी ली गई। हॉस्टल के प्रवेश और निकास द्वार का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा की मौत: सीबीआई जांच के बीच जहानाबाद में घर पर फेंका गया धमकी भरा पर्चा, क्‍या ल‍िखा है इसमें?
कब बिगड़ी छात्रा की तबीयत

निगरानी कैमरों के फुटेज के आधार पर एसआईटी ने अब तक की जांच की जानकारी सीबीआई को दी। छात्रा के सामान, किताबें और कॉपियां जब्त कर ली गई हैं।

सूत्रों के अनुसार जांच दल यह पता लगा रहा है कि छात्रा हॉस्टल तक कैसे पहुंची और वाहन से कहां उतरी? हॉस्टल में कब दाखिल हुई और उसकी तबीयत कब बिगड़ी।

उसे सबसे पहले किस अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद इलाज के लिए कहांं-कहां ले जाया गया। टीम सहज सर्जरी और प्रभात मेमोरियल अस्पताल का भी दौरा करेगी।

सीबीआई ने घटनास्थल को अपराध स्थल के दृष्टिकोण से देखा। हॉस्टल भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित है, आसपास मकान, दुकानें और संपर्क मार्ग होने से यहां लगातार आवाजाही रहती है।

गौरतलब है क‍ि 31 जनवरी को बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी। 12 दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिली। इसके बाद 12 फरवरी को पटना में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157538