हरियाणा में सोमवार से बदलेगा स्कूलों का समय। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। सभी सरकारी स्कूलों का समय सोमवार से बदल जाएगा। एकल पाली वाले सभी स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे और दोपहर बाद ढाई बजे छुट्टी होगी। इसी तरह दाेहरी पाली वाले स्कूलों में पहली पाली सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे चलेगी।
दूसरी पाली दोपहर बाद 12.45 शुरू होगी जो शाम 6.15 बजे तक चलेगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में पहले ही पत्र जारी किया जा चुका है। वर्तमान में सुबह 9:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक संचालित किए जा रहे थे।
दोहरी पारी स्कूलों की पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की कक्षाएं 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक लगाई जा रही थीं। 16 फरवरी से स्कूलों के समय में परिवर्तन हो जाएगा। |