search

खालिस्तानी आतंकियों की हत्या की साजिश रचने वाला... कौन है भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता?

deltin33 2 hour(s) ago views 117
  

गिरफ्तार आरोपी निखिल गुप्ता। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़े मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत में अपने खिलाफ लगाए गए आपराधिक आरोपों को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने उसे 24 साल की सजा सुनाई है।

54 साल के निखिल ने संघीय अदालत में सुपारी देकर हत्या की कोशिश, हत्या की साजिश और मनी लांड्रिंग की साजिश जैसे तीन गंभीर आरोपों में दोषी होने की बात मानी। नवंबर 2023 में अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारियों ने गुप्ता के खिलाफ आरोपों की घोषणा की।
निक नाम से भी जाना जाता है निखिल

उसे पहले जून 2023 में चेक रिपब्लिक में गिरफ्तार किया गया था और बाद में मुकदमा चलाने के लिए न्यूयॉर्क भेज दिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि निखिल गुप्ता ने अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज सारा नेटबर्न के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। निखिल को निक नाम से भी जाना जाता है।
निखिल का क्या है भारत से कनेक्शन?

निखिल गुप्ता भारत का नागरिक है और गिरफ्तारी से पहले यहीं रहता था। उसने खुद को नशीले पदार्थों और हथियारों का इंटरनेशनल डीलर बताया। उसका एक खास आदमी विकास यादव भी था। वह भी आरोपी है। यादव पर आरोप है कि वह भारत की विदेशी खुफिया सर्विस रिसर्च एंड एनालिसिस विंग में काम करता है।

यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस के मुताबिक, मई 2023 में यादव ने यूएस में हत्या की प्लानिंग में मदद के लिए गुप्ता को हायर किया। यादव के कहने पर गुप्ता ने किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया जिसे वह आपराधिक सहयोगी मानता था। लेकिन, वह व्यक्ति ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) का गोपनीय स्रोत (CS) निकला।

इसी सोर्स ने गुप्ता को एक तथाकथित हिटमैन से मिलवाया, जो असल में डीईए का एक अंडरकवर अधिकारी था। इस अंडरकवर अधिकारी को निखिल के जरिए विकास ने एक लाख डॉलर की सुपारी दी।

9 जून, 2023 को यादव और गुप्ता ने एक साथी से अंडरकवर ऑफिसर को एडवांस पेमेंट के तौर पर 15,000 डॉलर कैश पहुंचाने का इंतजाम किया। विकास ने ही निखिल को पन्नू के घर का पता, फोन नंबर और उसके डेली रूटीन के बारे में जानकारी भी दी।

गुप्ता ने यह जानकारी अंडरकवर ऑफिसर को दी और यादव को प्लान के बारे में निरंतर अपडेट किया, यहां तक कि पन्नू की सर्विलांस फोटो भी भेजीं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस ने यह भी कहा कि गुप्ता ने अंडरकवर ऑफिसर को निर्देश दिया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे के समय के आसपास हत्या न करे, जो 20 जून, 2023 को तय था।
हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड

18 जून, 2023 को कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर नकाबपोश बंदूकधारियों ने सिख अलगाववादी नेता और पन्नू के साथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी। अगले दिन गुप्ता ने अंडरकवर ऑफिसर को बताया कि निज्जर “भी टारगेट था।“

यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस ने एक प्रेस रिलीज में कहा, निखिल ने अंडरकवर अफसर से कहा कि उसके पास बहुत से टारगेट हैं। गुप्ता ने उस अधिकारी से यह भी कहा कि चूंकि निज्जर मारा जा चुका है तो न्यूयॉर्क में पन्नू को मारने के लिए अब इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें: US कोर्ट में बड़ा निखिल का कुबूलनामा: रची थी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470785