search

नाबालिग से दुष्कर्म के विरुद्ध अल्मोड़ा में आक्रोश रैली आज, लव जिहाद पर भी नाराजगी

LHC0088 2026-2-14 10:26:53 views 1232
  

नाबालिग से दुष्कर्म के विरुद्ध प्रदर्शन आज। प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयोगी,  दन्यां । क्षेत्र की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के विरुद्ध अनेक संगठनों ने रोष व्यक्त किया है। विभिन्न संगठनों ने शनिवार को दन्यां में प्रदर्शन करने का एलान किया है।

समुदाय विशेष के बाहरी व्यक्ति द्वारा गत दिवस दन्यां के एक गांव की नाबालिग से किए गए कथित दुष्कर्म की घटना से लोगों में तीव्र रोष व्याप्त हो रहा है। घटना की खबर से व्यथित होकर जागेश्वर धाम के चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर लाल बाबा जी ने थानाध्यक्ष दन्यां को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने उत्तराखंड में हो रहे लव जिहाद, थूक जिहाद, लैंड जिहाद सहित मंदिर व धार्मिक स्थलों पर हो रहे कब्जे पर गहरी नाराजगी जताई है।

ज्ञापन में चित्रगुप्त पीठ के नेतृत्व में दन्यां क्षेत्र में आक्रोश रैली निकालने का एलान किया है। रैली में क्षेत्र के तमाम लोगों और आक्रोशित जनता के शामिल होने का अनुमान बताया जा रहा है।
पालीटेक्निक के छात्र ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

अल्मोड़ा : धौलादेवी ब्लाक के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पालीटेक्निक संस्थान में अध्ययनरत है। आरोपित के मुस्लिम समुदाय से जुड़े होने से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है।

स्वजन के अनुसार, वह अपनी बीमारी के उपचार के लिए हल्द्वानी गए हुए थे। इसी दौरान आरोपित युवक ने मौका पाकर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की और रात के समय घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो भी मोबाइल में रिकार्ड कर लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को डराता रहा। आरोपित ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के स्वजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपित की तलाश तेज की। पुलिस ने आरोपित 20 वर्षीय सोहेल पुत्र मोहम्मद युनुस निवासी ग्राम बुढ़ानपुर, भगतपुर मुरादाबाद को 12 घंटे के भीतर चापड़ बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

दन्यां थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पाक्सो सहित बीएनएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। आरोपित को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमित जोशी, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, पीयूष भट्ट, जगत सिंह मौजूद थे।
छठे सेमेस्टर का छात्र है आरोपित

अल्मोड़ा : आरोपित सोहेल पालीटेक्निक कालेज दन्यां के इलेक्ट्रिकल ट्रेड के छठे सेमेस्टर का छात्र है। वह दन्यां के पास गांव में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में तनाव: मुरादाबाद के सोहेल ने नाबालिग से की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126