search

‘बजट में राहत मांगते-मांगते घिस गए जूते’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना

cy520520 3 hour(s) ago views 113
  



जागरण संवाददाता, आगरा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार के बजट को लेकर गुरुवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि हाल ही में दिल्ली और लखनऊ के बजट पेश किए गए। आगरा के जूते वालों के राहत मांगते-मांगते जूते घिस गए, लेकिन उन्हें बजट में कुछ मिला नहीं।

यमुना सफाई और ट्रिलियन इकोनमी का सपना पर्यटन कारोबारियों को दिखाया था। यमुना आज भी वैसी की वैसी है। स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसा लिया, लेकिन शुद्ध पानी तक नहीं दे पा रहे हैं। बजट आकार में दिखा रहे हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है।

निजी कार्यक्रम में शहर में आए अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा स्मार्ट सिटी है, लेकिन सैंपल रोड उखड़ी पड़ी है। नाले खुले हैं। शहर जाम है और गंदगी के अंबार लगे हैं। प्रदूषण, रोजगार और महंगाई पर भाजपा ने कोई राहत नहीं दी। सरकार के साथ ही जनप्रतिनिधियों का बजट कहां जा रहा है? भाजपा ने केवल भूमिगत भूमाफिया को जन्म दिया है।

अमेरिका से ट्रेड डील पर उन्होंने कहा कि पूरा बाजार अमेरिका को बेच दिया है। इससे अमीर और गरीब का फासला बढ़ेगा। दाल हटा दी है, लेकिन सरकार यह नहीं बता रही कि कौन-से कृषि उत्पाद आएंगे और कौन-से नहीं आएंगे? यहां के आलू किसानों और कारोबारियों को कोई मदद नहीं मिली है। बिजली महंगी और स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं।

100 डायल की व्यवस्था खराब कर दी है। पुलिस की हथेली गरम और पुलिस नरम। प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में पीडीए से जुड़कर भाजपा को हराएगी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में फार्म सात के आधार पर भाजपा द्वारा पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और सपा के समर्थक अगड़ों के वोट कटवाने के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया।

आगरा में भाजपा ने नहीं कराया कोई काम

अखिलेश यादव ने कहा कि मेट्रो उतनी ही चल रही है, जितनी समाजवादियों ने दी। ताजमहल के आसपास विकास समाजवादियों का है। भाजपा ने अपनी ओर से विकास के कोई काम नहीं कराए हैं। केवल मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम कर दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156867