search

महरौली-बदरपुर रोड पर मेट्रो निर्माण में हादसा, बीच सड़क पर क्रेन से गिरा पिलर

LHC0088 2026-2-13 17:57:56 views 679
  

एमबी रोड पर मेट्रो निर्माण के दौरान एक पिलर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। जागरण


जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एमबी रोड (महरौली-बदरपुर रोड) पर मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा टल गया। मेट्रो का एक पिलर क्रेन की मदद से खड़ा किया जा रहा था, तभी वह अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई व्यक्ति या वाहन नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

बता दें कि पिलर गिरने से सड़क पर काफी देर तक यातायात ठप रहा। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन और अन्य मशीनों की मदद से पिलर को रास्ते से हटाया गया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

मेट्रो अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने का फैसला किया है।


अधिक जानकारी आते ही खबर को अपडेट कर दी जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126