search

Indian Railway News: होली पर नहीं आएगी दिक्कत, 18 फरवरी से चलेगी प्रयागराज-निजामुद्दीन सहित अन्य ट्रेनें

LHC0088 2026-2-13 14:27:34 views 1251
  

Indian Railway News: सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे कई विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। 18 फरवरी से आठ मार्च तक प्रयागराज-निजामुद्दीन के मध्य विशेष ट्रेन का संचालन होगा।

प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलने वाली ट्रेनें आगरा कैंट से होकर गुजरेंगी। इसी तरह से निजामुद्दीन से प्रयागराज के मध्य 19 फरवरी से नौ मार्च तक विशेष ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार और शुक्रवार को चलेंगी।

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 18 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य आगरा कैंट से असारवा अहमदाबाद के मध्य सात में पांच दिन (सोमवार और मंगलवार को छोड़कर) ट्रेन चलेंगी।

असारवा -आगरा कैंट के मध्य विशेष ट्रेन का संचालन 19 फरवरी से एक मार्च के मध्य किया जाएगा।


46 यात्रियों को ऑपरेशन सेवा में दी गई सहायता

रेल मंडल आगरा में एक अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक ऑपरेशन सेवा चलाया गया। इस अवधि में 46 यात्रियों की मदद की गई। ट्रेनों में यात्रियों को इलाज उपलब्ध कराया गया। इस कार्य में आरपीएफ का भी सहयोग रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126