सांकेतिक तस्वीर
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत गुरुवार तक 1.20 करोड़ से अधिक लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया है। इसमें सबसे अधिक 11 फरवरी को 60 लाख से भी अधिक लोगों को यह दवा खिलाई गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान 27 फरवरी तक जारी रहेगा। राज्य भर में लगाए गए शिविरों में पहुंचने वाले लोगों को आइवरमेक्टिन, एल्बेंडाजोल और डीइसी की खुराक स्वास्थ्य कर्मी खुद की मौजूदगी में खिलाएंगे।
10-27 फरवरी तक राज्य व्यापी अभियान
राज्य को पूरी तरह से फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने 10 से 27 फरवरी तक राज्य व्यापी सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) मेगा अभियान चला रखा है। इसके लिए करीब 40 हजार से भी अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों पर लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का सेवन कराया जा रहा है।
जीविका, स्वास्थ्य विभाग एवं समेकित बाल विकास योजना के आपसी समन्वय में राज्य के 34 जिलों के 395 प्रखंडों में व्यापक जन-जागरूकता एवं समुदाय आधारित मोबिलाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है ताकि लोग दवा सेवन के प्रति जागरुक हों और इसका सेवन कर खुद के भविष्य को सुरक्षित करें।
यह भी पढ़ें- \“हमारी बहन के कैरेक्टर को खराब किया…\“, तेज प्रताप के बयान पर बोले अनुष्का के भाई
यह भी पढ़ें- आरा-बक्सर हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों ने अधेड़ पर की फायरिंग, जांघ में गोली लगी; बाइक सवार हमलावर फरार
यह भी पढ़ें- बिहार की सासामुसा चीनी मिल फिर से होगी चालू, कर्नाटक की निरानी सुगर्स कंपनी ने दिखाया इंट्रेस्ट |
|