search

युवक की गोली मारकर हत्या, रास्ते पर पड़ा मिला शव, पास में मिली पुरानी बंदूक, UP पुलिस ने शुरू की जांच

Chikheang 2026-1-6 12:26:38 views 523
  

इस्लामुद्दीन का फाइल फोटो और प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, बिजनौर। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी के युवक की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव आधी रात के बाद गांव से कुछ दूर गौसपुर मार्ग पर पड़ा मिला। उसके शव के पास एक बंदूक भी मिली।

सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

गांव खारी निवासी इस्लामुद्दीन पुत्र शराफत अली सोमवार रात आठ बजे घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं आया। आधी रात को उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। स्वजन ने उसकी रात में ही तलाश शुरू की। आधी रात के बाद तीन बजे उसका गोली लगा शव खारी-गौसपुर टीकरी रास्ते पर पड़ा मिला।

उसके पेट में गोली लगी थी। अवैध बंदूक भी उसके हाथ के पास पड़ी हुई थी। बंदूक काफी पुरानी थी। हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हल्दौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह व सीओ सिटी संग्राम सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- पुलिसवालों ने शराब पीकर किया हंगामा, मारपीट और दी धमकी, चारों गिरफ्तार, पहले भी मचा चुके हैं उत्पात

जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वजन ने गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है। मरने वाला युवक बैल्डिंग काम करता था। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्या के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
सीओ सिटी का कहना है कि जांच की रही है। चर्चा है कि रात में शिकार करने के लिए भी जाते थे। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167931