रॉयल सिंह की हत्या-तस्करी की दुनिया पर पुलिस ने कसा शिकंजा, मुंबई में धराया कुख्यात गैंगस्टर

LHC0088 2025-9-25 17:57:53 views 926
  गैंगस्टर रॉयल सिंह मुम्बई में गिरफ्तार, जम्मू पुलिस की टीम रवाना (फोटो: जागरण)





जागरण संवाददाता, जम्मू। पुलिस के वांछित गैंगस्टर रॉयल सिंह को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह जम्मू से भाग कर इन दिनों मुम्बई में छुपा हुआ था। जहां जम्मू पुलिस की सूचना पर उसे वहां पकड़ा गया है। रॉयल सिंह को जम्मू लाने के लिए पुलिस की एक टीम मुम्बई के लिए रवाना हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीते माह ही रॉयल सिंह ने जम्मू के गांधी नगर में एक होटल में प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्य की हत्या करने की मंशा से पिस्तौल लहराते हुए घूस गया था। जिसके बाद गांधी नगर पुलिस थाने में उसके विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था और वह जम्मू से भाग निकला था।



रॉयल सिंह इसके बाद जम्मू पुलिस के बचते मुम्बई में छुपा हुआ था। जल्द जम्मू पुलिस की टीम उसे लेकर जम्मू आएगी। जम्मू के अलावा उस पर पंजाब में भी हत्या, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन मामले भी दर्ज है। ludhiana-state,Ludhiana news,Ludhiana college clash,Stone pelting incident,GNE College Ludhiana,College president election,Student group clash,Malerkotla Road Ludhiana,Marado police station,Punjab student politics,Ludhiana crime news,Punjab news

बीते वर्ष मार्च माह में मोहाली में हुए जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा की हत्या में भी रॉयल सिंह का नाम आया था। जिसके बाद उस पर मोहाली पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। इसके अलावा इसी मई 2024 में पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कपूरथला मार्ग पर उसे मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था।



रॉयल सिंह पर जम्मू की जेल में बैठकर वहां से फिरौती का धंधा चलाने का आरोप भी ह ै। जेल के छुटने के बाद वह कुछ देर के लिए दिल्ली चला गया था वहां बैठकर भी उसने जम्मू के व्यापारियों से फिरौती मांगी थी।

वर्ष 2009 में पूर्व एमएलसी के बेटे अमनदीप सिंह की हत्या के बाद रॉयल सिंह चर्चा में आया था। उसके बाद से रॉयल सिंह एक के बाद एक कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा और वह अपना गैंग चल रहा था। उसके साथ जम्मू के कई युवा जुड़े जो उसके लिए काम करते है। बताया जा रहा है कि रॉयल सिंह का नेटवर्क अब पंजाब और दिल्ली में भी है। वहां के गैंगस्टर के साथ मिलकर वह काम कर रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140083

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com